फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CRI Kasauli gets commercial license to produce tetanus vaccine

CRI Kasauli: सीआरआई कसौली को मिला टेटनेस वैक्सीन उत्पादन का वाणिज्यिक लाइसेंस

Tue, 09 May 2023 10:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 10:34 AM IST
सार

 सीआरआई अब बड़े पैमाने में वैक्सीन का उत्पादन कर सकेगा और वैक्सीन का विदेशों में निर्यात भी कर सकेगा। सीआरआई डिप्थीरिया, पर्टुसिस (काली खांसी) और टेटनेस (डीपीटी) वैक्सीन का निर्माण भी कर रहा है। 

विज्ञापन
CRI Kasauli gets commercial license to produce tetanus vaccine
सीआरआई कसौली। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली को टेटनेस डिप्थीरिया (टीडी) वैक्सीन उत्पादन का वाणिज्यिक लाइसेंस मिल गया है। सीआरआई अब बड़े पैमाने में वैक्सीन का उत्पादन कर सकेगा और वैक्सीन का विदेशों में निर्यात भी कर सकेगा।सीआरआई डिप्थीरिया, पर्टुसिस (काली खांसी) और टेटनेस (डीपीटी) वैक्सीन का निर्माण भी कर रहा है। डीपीटी वैक्सीन का निर्माण देश की पहली करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस लैब में किया जा रहा है। इसी के साथ संस्थान माइक्रोबायोलॉजी में तेजी से काम कर रहा है।

विज्ञापन


यहीं नहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन माइक्रोबायोलॉजी इन वैक्सीनोलॉजी एंड इम्यूनोबायोलॉजी कोर्स में प्रशिक्षण भी संस्थान दे रहा है। दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए इम्यूनोबायोलॉजिकल और एनिमल केयर प्रोडक्शन में स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स भी चला रहा है। संस्थान कई वर्षों से सर्पदंश, डिप्थीरिया और रैबीज के लिए एंटीसेरा भी विकसित कर रहा है।
विज्ञापन


आज मनाया जाएगा स्थापना दिवस, केंद्रीय मंत्री होंगी मुख्य अतिथि
सीआरआई कसौली मंगलवार को अपना 119वां स्थापना दिवस मनाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। डॉ. पवार 10 मई को सीएचसी धर्मपुर और 108 ईएमआरटी केंद्र धर्मपुर का दौरा भी करेंगी। इसी के साथ सीएचसी धर्मपुर और क्षय रोग अस्पताल धर्मपुर का निरीक्षण भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed