फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cremation of army martyr jawan lagan chand in kullu himachal pradesh

सैनिक लगन चंद को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Thu, 09 Apr 2020 02:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी/बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी/बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Apr 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
cremation of army martyr jawan lagan chand in kullu himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में सड़क हादसे में बंजार की शिल्ली पंचायत के गरुली गांव के सैनिक लगन चंद का उनके पैतृक गांव के समीप शलाड़ानाला में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों और लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इससे पहले सैनिक लगन चंद का पार्थिव शरीर राजस्थान से सड़क मार्ग से बंजार पहुंचाया गया। यहां पहले ही काफी लोग मौजूद थे।

विज्ञापन


अंतिम संस्कार में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने भी श्रद्धांजलि दी। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपमंडल अधिकारी बंजार मनीराम भारद्वाज, डीएसपी बिन्नी मिन्हास, जिला परिषद सदस्य एवं बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर, तहसीलदार विपिन शर्मा, थाना प्रभारी बंजार नरेश कुमार शर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। पुलिस की टुकड़ी ने सलामी दी। 
विज्ञापन


लगन चंद (27) पुत्र झुड्डू राम, गांव गरुली, डाकघर तुंग, तहसील बंजार वर्ष-2011 में सेना में भर्ती हुए थे। वह सेना की तोपखाना-94 मध्यम रेजिमेंट के साथ राजस्थान में तैनात थे। मंगलवार को सेना के वाहन के टायर में हवा भरते समय टायर फटने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई इस घटना से पिता झुड्डू राम, माता डोलमा देवी, भाई खेमराज, भाभी मोरमा देवी और पत्नी निर्मला देवी उर्फ नीरू और नवजात बेटे सक्षम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वन मंत्री ने सैनिक की पत्नी को एक लाख, सैनिक के पिता को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। ग्राम पंचायत शिल्ली के उप प्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने सड़क और आयुर्वेद चिकित्सालय का नाम सैनिक के नाम पर रखने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed