{"_id":"5de60e038ebc3e54d146c119","slug":"craze-to-watch-khali-s-fight-here-great-rush-for-tickets-at-rampur-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां खली की फाइट देखने का क्रेज, टिकटों के लिए मची मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां खली की फाइट देखने का क्रेज, टिकटों के लिए मची मारामारी
Tue, 03 Dec 2019 12:56 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
टिकटों के लिए पहुंंचे लाेग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर को रामपुर में होने वाले अल्टीमेट फाइटिंग लीग के लिए टिकटें बिकना शुरू हो गई हैं। यूएफएल की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। अमर उजाला अखबार इस प्रतियोगिता में प्रिंट मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है। लीग में दलीप सिंह सहित देश और विदेश के कई रेसलर हिस्सा लेने आ रहे हैं। टिकट लेने के लिए युवाओं से ज्यादा बुजुर्गों में खासा जोश दिख रहा है। यूएफएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मास्टर भूपेश ने बताया कि एमएमए लीग में देश-विदेश के नामी 20 रेसलर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अमेरिका, ब्राजील, थाइलैंड, अफगानिस्तान, रूस के अंतरराष्ट्रीय फाइटर भारत के फाइटरों से भिड़ेंगे। सीमित टिकटों को लेकर अभी से मारामारी है। टिकटों की बिक्री के लिए रामपुर, नोगली, आनी, निरमंड, अर्सू, ब्रौ, जगातखाना, झाकड़ी, ज्यूरी, सराहन में काउंटर खोले गए हैं। कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता और उपाध्यक्ष अतुल ठंडन ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे, मोबाइल और अन्य कुसंगतियों से दूर करना है। हेल्पलाइन नंबर 62300-30585, 62300-30588 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर भी टिकट बुक हो सकेंगे।
विज्ञापन