{"_id":"669525bade103f823002e068","slug":"crate-of-himsona-tomato-from-solan-district-was-sold-for-rs-1400-on-monday-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाहरी मंडियों में चमका सोलन का हिमसोना टमाटर, सोमवार को भी 1,400 रुपये में बिका क्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाहरी मंडियों में चमका सोलन का हिमसोना टमाटर, सोमवार को भी 1,400 रुपये में बिका क्रेट
Mon, 15 Jul 2024 07:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 15 Jul 2024 07:06 PM IST
सार
सोमवार को सोलन जिले का हिमसोना टमाटर 1,400 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से बिका है। टमाटर की बेहतरीन गुणवत्ता इसके दाम भी किसानों को ग्रेड के हिसाब से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
सोलन सब्जी मंडी में पहुंची टमाटर की फसल। फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के हिमसोना टमाटर को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सोमवार को भी सब्जी मंडी में हिमसोना टमाटर 1,400 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से बिका है। जबकि अन्य टमाटर के दाम 700 से 1,000 रुपये तक रहे हैं। इन दिनों सोलन का टमाटर चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी समेत अन्य राज्यों में सप्लाई हो रहा है। टमाटर के लिए मशहूर क्षेत्र बसाल, देवठी, धरोट, कंडाघाट समेत जौणाजी क्षेत्र की बहुत कम खेप मंडी तक पहुंची है। टमाटर की बेहतरीन गुणवत्ता इसके दाम भी किसानों को ग्रेड के हिसाब से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी सोलन में अभी तक टमाटर से करीब 2.30 करोड़ का कारोबार हो चुका है। पिछले वर्ष जुलाई माह तक मंडी से बाहरी राज्यों के लिए 22000 टमाटर क्रेट बाहरी राज्यों के लिए सप्लाई की जा चुकी थी। जिसमें जुलाई माह तक टमाटर से 3.30 करोड़ का कारोबार किया चुका था। यदि जुलाई 2022 की बात करे तो टमाटर 10 से 20 रुपये प्रति किलो बिका। 2023 टमाटर 80 से 100 रुपये तक पहुंच गया था। वहीं अब टमाटर 40 से 56 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में ओर तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि मंडी में हिमसोना टमाटर की अधिक मांग है। हालांकि हिमसोना टमाटर अभी बहुत कम पहुंच रहा है। जिसके दाम भी किसानों को ग्रेड के हिसाब से मिल रहे है। आने वाले दिनों में सोलन के पूरे क्षेत्र से टमाटर शुरू हो जाएगा। वहीं किसानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। पिछले वर्ष भी प्रदेश के टमाटर को अच्छा दाम मिला है।
विज्ञापन