Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Craignano Park to get a new look; a sunset point and a cafeteria will be built.

Shimla News: क्रेगनैनो पार्क को मिलेगा नया लुक, सनसेट पॉइंट और कैफेटेरिया बनेंगे

Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Craignano Park to get a new look; a sunset point and a cafeteria will be built.
मशोबरा में पार्क में पर्यटकों के लिए तैयार किए नए सिटिंग पॉइंट, प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताने का मिलेगा मौका
विज्ञापन

पार्क के जीर्णोद्धार पर खर्च हो रहे 60 लाख रुपये
दीक्षा सरोय
शिमला। मशोबरा स्थित क्रेगनैनो नेचर पार्क अब नए रूप में पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है। वन विभाग ने पार्क में पर्यटकों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया, गजेबो, नए सिटिंग पॉइंट और सनसेट पॉइंट विकसित किए हैं।

पार्क के जीर्णोद्धार पर विभाग करीब 60 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके तहत अभी कई अन्य आकर्षण विकसित करने का कार्य भी जारी है। पार्क में 10 लाख रुपये की लागत से कैफेटेरिया बनकर तैयार हो गया है। यहां पर्यटक प्रकृति के बीच बैठकर चाय-कॉफी और हल्के नाश्ते का आनंद ले सकेंगे। वहीं पांच लाख रुपये की लागत से गजेबो भी तैयार किया है। यह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए आकर्षक स्थान बनेगा। इसके अलावा पार्क के प्रवेश द्वार से गार्डन के ऊपरी हिस्से तक पर्यटकों के बैठने के लिए व्यवस्था की है। यहां बनाए गए विभिन्न सिटिंग पॉइंट से देवदार के घने जंगलों और आसपास की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। पार्क का सनसेट पॉइंट भी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होगा। यहां से शाम के समय ढलते सूरज के मनमोहक दृश्य का आनंद लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल शिमला एवं इको टूरिज्म सोसायटी के सीईओ के. थिरुमल ने बताया कि पार्क में अभी कई अन्य आकर्षण भी विकसित किए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य इसे अधिक आकर्षक और पर्यटक अनुकूल बनाना है, ताकि शिमला आने वाले पर्यटक क्रेगनैनो नेचर पार्क की सैर को भी अपनी यात्रा का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



7700 फीट की ऊंचाई पर है पार्क
शिमला से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित क्रेगनैनो नेचर पार्क पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण है। करीब 7700 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक इतालवी शैली की एस्टेट के लिए जाना जाता है। यहां पाइन के घने जंगल और छोटे तालाब पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यहां विशेष ट्रेल्स भी उपलब्ध हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए पार्क में मोटू-पतलू, डोरेमोन और मिकी माउस सहित विभिन्न कार्टून पात्रों के स्टैच्यू बनाए गए हैं। पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सामान्य टिकट की कीमत 60 रुपये और बच्चों के टिकट की कीमत 30 रुपये रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article