फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cracks on the ridge maidan alarming danger to residential area of padam complex

रिज मैदान पर फिर मंडराया खतरा

Mon, 18 Aug 2014 11:48 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cracks on the ridge maidan alarming danger to residential area of padam complex

ऐतिहासिक रिज मैदान पर पद्म देव कांप्लेक्स दरकने लगा है। इसकी रोकथाम के दावे तो बहुत हुए लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। बहुमंजिला भवन की बेसमेंट में दरारें आ गई हैं। नगर निगम जानकर भी अनजान बन रहा है।

विज्ञापन


इस इमारत में एक निजी अस्पताल सहित एक दर्जन से अधिक शोरूम हैं। नगर निगम की वास्तुकार एवं योजनाकार शाखा और बिजली बोर्ड का दफ्तर भी इसी इमारत में है।

दरारों को अस्थायी तौर पर भर रहा निगम

Cracks on the ridge maidan alarming danger to residential area of padam complex

हर दिन यहां सैकड़ों लोगों का आना-जाना है। पद्म देव कांप्लेक्स के दरकने से रिज मैदान का अस्तित्व भी खतरे में है। यहां भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। दरारों को अस्थायी तौर पर भरकर निगम काम चला रहा है।

भवन की धरातल मंजिल में चल रहे नगर निगम के एपी ऑफिस के बाहर भवन की बेसमेंट में आई दरारों को साफ देखा जा सकता है। धरातल मंजिल में एक फीट से बड़ी दरारें आ गई हैं। दरारों से पद्म देव कांप्लेक्स की नींव भी साफ दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता है बड़ा हादसा

Cracks on the ridge maidan alarming danger to residential area of padam complex

बिजली बोर्ड के रिज सब डिवीजन के तहत आने वाले लोगों के बिजली बिल इसी इमारत की धरातल मंजिल में जमा होते हैं। रोजाना सैकड़ों लोग बिल जमा करवाने के लिए यहां लाइनों में खड़े होते हैं।

ग्राउंड फ्लोर से सटी जमीन के धंसने के चलते लोग भी टेढ़ी-मेढ़ी लाइन में खड़े होकर बिल जमा करवाने को विवश हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

Cracks on the ridge maidan alarming danger to residential area of padam complex

नगर निगम के मेयर संजय चौहान का कहना है कि यहां बार-बार जमीन धंस रही है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष प्रोजेक्ट बनाया है। रिज के संरक्षण के लिए एक शॉपिंग मॉल का निर्माण प्रस्तावित है।

इससे जमीन धंसने की समस्या से छुटकारा मिलेगा, लोगों और सैलानियों को शॉपिंग माल की सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed