{"_id":"5d125b518ebc3e3cf10ea9f5","slug":"cracks-in-the-hill-on-the-mandi-manali-highway-landslides-happening-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी-मनाली हाईवे पर डयोड के समीप पहाड़ी में दरार, हो रहा भूस्खलन, बस्ती करवाई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी-मनाली हाईवे पर डयोड के समीप पहाड़ी में दरार, हो रहा भूस्खलन, बस्ती करवाई खाली
Tue, 25 Jun 2019 11:05 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पंडोह के समीप डयोड में मंगलवार शाम से पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी में कटिंग के कारण दरार पड़ गई है। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आने का अंदेशा बना हुआ है। प्रशासन ने यहां बस्ती को खाली करवा दिया है। भू-स्खलन के चलते एनएच पर यातायात प्रभावित हो गया है। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस वाहनों को रोक-रोक कर कुल्लू की तरफ भेज रही है। इन दिनों मंडी से कुल्लू तक विभिनन जगहों पर फोरलेन के निर्माण के लिए कटिंग की जा रही है। डयोड में हालात को देखते हुए फोरलेन कंपनी ने कटिंग बंद कर दी है। प्रशासन ने रात्रि में सफर न करने की सलाह दी है। प्रशासन के लिए पर्यटन सीजन के दौरान यातायात को बहाल रख पाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
बारिश की बौछार के बाद मंडी और कुल्लू जिले में मौसम कूूल-कूल हो गया है। इस कारण पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पड़ोसी राज्यों से पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच भूस्खलन ने सबकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। बता दें कि मानसून को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही चौकस है। इसके लिए कुछ दिन पहले ही बैठक कर अधिकारियों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। डीसी मंडी ऋगवेद ठाकुर ने बताया कि डयोड के समीप भूस्खलन की सूचना मिली है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पग उठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन