{"_id":"69f7578424291237b803831b","slug":"cracks-in-building-shimla-news-c-19-sml1002-715588-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर में फोरलेन टनल के ऊपर बने बहुमंजिला मकान में दरारें, खाली करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर में फोरलेन टनल के ऊपर बने बहुमंजिला मकान में दरारें, खाली करवाया
विज्ञापन
शिमला के भट्ठाकुफ़र में बने इस मकान में मरमत कार्य किया जा रहा है। फोटो संवाद
कुछ महीने पहले टनल के ऊपरी बनी संपर्क सड़क पर पड़ गया था गड्ढा, फंस गई थी एचआरटीसी की बस
हेतराम चौहान के पांच मंजिला भवन में आईं दरारें, इसी भवन में चल रहा बैंक, एनएचएआई ने शुरू की मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के भट्ठाकुफर में बने पांच मंजिला मकान में दरारें आ गई हैं। फोरलेन की निर्माणाधीन टनल के ठीक ऊपर बने इस मकान को दरारें पड़ने के बाद खाली करवा दिया गया है। एनएचएआई ने मकान की मरम्मत का काम भी शुरू करवा दिया है।
यह मकान चमियाना पंचायत क्षेत्र में आता है। निवर्तमान पंचायत प्रधान रीता चौहान के अनुसार यह मकान हेतराम चौहान का है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र के ठीक नीचे फोरलेन टनल का निर्माण हो रहा है। अंदेशा है कि इस निर्माण के चलते ही ऊपर बने मकान में दरारें आई हैं। इसे एनएचएआई ने एहतियात के तौर पर खाली करवाया है। साथ ही मकान में पड़ी दरारें भरी जा रही हैं। पिल्लर देकर इसे मजबूती भी दी जा रही है। निवर्तमान प्रधान रीता चौहान के अनुसार कुछ दिन पहले ही इस मकान में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। इसके बाद एनएचएआई ने टीम मौके पर भेजकर मरम्मत कार्य शुरू करवाया है। इसी भवन में एक बैंक का कार्यालय भी चल रहा है। उधर, एनएचएआई का दावा है कि जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। इस भवन को मजबूती दी जा रही है। फिलहाल भवन को खतरा नहीं है। गौरतलब है कि बीते साल साथ लगती माठू काॅलोनी में भी एक बहुमंजिला मकान ढह गया था। इस घटना के बाद से लोग चिंतित हैं।
सड़क पर पड़ गया था गड्ढा, जमीन पर पड़ी थीं दरारें
बीते साल नवंबर में यहां बन रही फोरलेन टनल के ठीक ऊपर भट्ठाकुफर बाजार की संपर्क सड़क पर बड़ा गड्ढा पड़ गया था। इसमें एचआरटीसी बस का अगला पहिया भी धंस गया था। इस स्कूल बस में चढ़ रही एक छात्रा गड्ढे में गिर गई थी। इसके बाद टनल का निर्माण भी रोका गया था। स्थानीय लोगों ने टनल निर्माण पर सवाल उठाए थे जिसके चलते कई दिन तक काम बंद रखा गया था। इस क्षेत्र में जमीन और मकानों में भी हल्की दरारें देखी गई हैं। लोगों का कहना है कि टनल निर्माण को लेकर हो रही कंपन से यहां जमीन में धंसाव हो रहा है। हालांकि, जिला प्रशासन ने भू विज्ञानी से मौके का सर्वे करवाने के बाद टनल निर्माण को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
कोट
मकान की कर रहे मरम्मत : निदेशक
मकान में दरारें आई हैं। एहतियात के तौर पर मकान को मरम्मत के लिए खाली करवाया गया है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा। इसके बाद मकानमालिक इसमें रह सकते हैं।
-आनंद कुमार दहिया, प्रोजेक्ट निदेशक एनएचएआई