फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crackers can run on Diwali from 8 pm to 10 pm

दिवाली पर शाम 8 से रात 10 बजे तक चला सकेंगे पटाखे

Tue, 06 Nov 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Nov 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
crackers can run on Diwali from 8 pm to 10 pm

हिमाचल में भी दीपावली पर लोग शाम 8 से लेकर रात 10 बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के कड़े आदेश के बाद पुलिस निदेशालय ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


आदेशों के मुताबिक सभी जिलों में स्थानीय पुलिस और एसएचओ पर दस बजे के बाद पटाखे न चलाने देने की जिम्मेदारी रहेगी। पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पहले ही जिला पुलिस तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की ओर से भी सभी जिलोें के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अगर आदेश लागू करने में चूक हुई तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

crackers can run on Diwali from 8 pm to 10 pm

यह पहली बार होगा जब सुप्रीम कोर्ट ने पटाखे चलाने के लिए समय सीमा तय की है। इसके बाद पटाखे चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय एसएचओ की जिम्मेदारी होेगी। ऐसे में पुलिस ने पहले से ही कमर कस ली है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश सख्ती से लागू कराने के लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। मुख्यालय की ओर से कानून - व्यवस्था और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि जरूरत होने पर ही एसपी के स्तर से छुट्टी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed