{"_id":"618172195497657ed331387f","slug":"cracker-sale-strat-in-shimla-shimla-news-sml38917348","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों की बिक्री के लिए उपनगरों में सज गए स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों की बिक्री के लिए उपनगरों में सज गए स्टॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने जारी किए आदेश, आईस स्केटिंग रिंक में भी सजा पटाखा बाजार
क्रॉसर
दीपावली पर रात आठ से दस बजे तक जला पाएंगे पटाखे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दीपावली पर्व पर राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित आईस स्केटिंग रिंक, संजौली और बालूगंज के अलावा उपनगरों में पटाखा बाजार सज गया है। जिला प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए चयनित स्थानों पर स्टॉल पर लोग पटाखों की खूब खरीदारी कर रहे हैं।
प्रशासन ने पटाखे जलाने का समय दो घंटे रात 8 से 10 बजे तक निर्धारित किया है। शहर के आईस स्केटिंग रिंक, बालूगंज मैदान (गोपाल मंदिर के सामने), संजौली, पीडब्ल्यूडी पार्किंग छोटा शिमला, खलीनी बाईपास, त्रिलोक चंद शॉप के पास, एचपीयू ग्राउंड समरहिल, छोटा शिमला कसुम्पटी की ओर सड़क पर खुला स्थान, जीएसएसएस फागली के पास खुला मैदान, कसुम्पटी के लिए रानी ग्राउंड कसुम्प्टी, टुटू में शिव शक्ति मंदिर के पास ग्राउंड, न्यू शिमला के लिए साईं भवन के पास खाली जगह, ढल्ली-संजौली बाईपास बस स्टॉप, विकास नगर क्षेत्र में सड़क किनारे पुलिस चौकी के पास का स्थान पटाखा बेचने के लिए चिन्हित किया है। कहा कि पुलिस एवं अग्निशमन विभाग किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पानी और रेत के थैले उपलब्ध कराकर सुनिश्चित करें। इन क्षेत्रों के अलावा अन्य जगह पर पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि दिवाली पर्व पर पटाखे जलाने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया है। 19 नवंबर को गुरु पूर्व पर रात 9 से 10 बजे तक पटाखे जला सकेंगे। कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों और जिला पुलिस अधीक्षक को आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मियां बीबी पटाखे की खूब मांग
शिमला। शहर में मियां बीबी पटाखे की खूब मांग है। विक्रेताओं का कहना है कि यह पटाखा बहुत कम मिस होता है। इसके अलावा पटाखों के स्टॉल पर ग्रीन एवं फैंसी पटाखों के अलावा सतरंगी रोशनी, बिग अनार, मिट्टी के बने अनार, फ्लावर पाट चक्री, मियां बीबी पटाखा, शॉट्स, पटाखों की लड़ी, गोल्डन मिलो राकेट, म्यूजिकल चक्री, डिस्को शावर अनार, मल्टीकलर स्काई शूट, विसलिंग चक्री, कलर चेंजिग अनार, मल्टीकलर स्काई शूट पटाखे 10 से लेकर 2 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। दुकानों पर अलग-अलग किस्म की मिठाईयों में उपलब्ध है।