अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरे कांग्रेस एमएलए, किया कैबिनेट फैसले का विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के एक एमएलए विधायकों को भूमि देने के खिलाफ हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर विधायक नीरज भारती ने अपनी ही सरकार को घेर लिया है। भारती मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा भी हैं।
राज्य मंत्रिमंडल ने विधायकों को सस्ती जमीन देने का फैसला लिया था, लेकिन नीरज भारती इसका विरोध कर रहे हैं। फेसबुक पर नीरज भारती ने ये पोस्ट डाली है - अपने साथी विधायकों से क्षमा चाहता हूं, परंतु मैं सरकार के इस फैसले से बिलकुल भी सहमत नहीं हूं।
जहां आज भी प्रदेश में बहुत से ऐसे गरीब लोग हैं जिन्हें एक कमरा तक बनाने की जमीन नहीं है, वहां विधायकों को सस्ती जमीन उपलब्ध करवाना किसी भी मायने में सही नहीं है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी ही सरकार को घेरा
बेशक प्रदेश सरकार ने भूमिहीन लोगों को सरकार की ओर से भूमि प्रदान करने की योजना चलाई है, पर आज भी प्रदेश में बहुत से परिवार ऐसे हैं जिन्हें अभी तक भूमि का आवंटन नहीं हो सका है।
और तो और मेरे विधानसभा क्षेत्र में तो अभी भी कई पौंग बांध विस्थापित ऐसे परिवार हैं, जो पौंग बांध बनने के बाद से बेघर और बिन-जमीन के हो गए थे और अभी तक कई वर्षों के बाद भी कहीं सही ढंग से रहने लायक नहीं बन पाए हैं।
वे बंजारों वाली जिंदगी जीने को मजबूर हैं, जिनको अभी तक सही मायने में रहने लायक जगह तक उपलब्ध नहीं हो सकी है।
ऐसे में विधायकों और पूर्व विधायकों को सस्ती दर पर प्रदेश सरकार द्वारा जमीन दी जाना बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं है और मैं एक विधायक होने के नाते सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं हूँ..... ??