फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CPS Dharmani resign case! virbhadra may go to Delhi

हाईकमान तक पहुंची कांग्रेस की धींगामुश्ती

Sun, 11 May 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 11 May 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
CPS Dharmani resign case! virbhadra may go to Delhi

कांग्रेस के भीतर चल रही धींगामुश्ती फिर दिल्ली पहुंच गई है। घुमारवीं के कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी का मुख्य संसदीय सचिव पद से इस्तीफा मंजूर करने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में सलाह मशविरे के बाद ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह राजेश धर्माणी के इस्तीफे को मंजूर करने को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को दिल्ली जा सकते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर राजेश धर्माणी के इस्तीफे पर विचार-मंत्रणा कर सकते हैं। इसके अलावा चुनावी नतीजों से पहले हिमाचल की स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। वीरभद्र सिंह के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी दिल्ली रवाना हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी के भी सोमवार को दिल्ली जाने की संभावना बताई जा रही है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा पहले से ही दिल्ली में हैं। यह विशेष है कि राजेश धर्माणी ने शनिवार को मुख्य संसदीय सचिव पद को असंवैधानिक बताते हुए इससे इस्तीफा दे दिया था।

डिनर में भी जाएंगे प्रमुख नेता
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता दिल्ली में 14 दिसंबर को डिनर पर भी जा सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश के अन्य नेता शामिल हो सकते हैं।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से चुनावी नतीजों से पहले सभी राज्यों के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। डिनर से एक दिन पहले ही अधिकतर नेता दिल्ली पहुंचने शुरू होे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed