फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cow shed gutted in fire in kullu himachal

हिमाचल: तीन गोशालाएं जलकर राख, 12 लाख का नुकसान

Wed, 10 Apr 2019 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
cow shed gutted in fire in kullu himachal
गोशाला में आग - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू के उपमंडल बंजार में कंडीधार पंचायत के गांव दाड़ी में बुधवार को तीन गोशालाएं जलकर राख हो गईं। इसमें पशुओं को समय रहते बाहर निकाला गया। आग की इस घटना में 12 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने दमकल विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इसके बाद ही साथ लगते मकानों को बचाया जा सका। दोपहर बाद गोशाला में लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर बाद कुछ लोगों ने अचानक गांव से धुआं उठता देखा। अचानक गोशाला में लगी आग पर काबू पाने के लिए लोग दौड़े। नदी के दूसरी तरफ नागनी गांव के लोग भी मद्द को आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तब तक आग काफी फैल गई थी। देखते ही देखते गोशालाओं में रखी घास, 20 लकड़ी के नग आग से राख का ढेर बन गई। आग की इस घटना में अनूप राम, मुनी लाल, वेदराम, हेम राज, दिवान चंद, कृष्ण चंद, ज्ञान चंद, लाल चंद की गोशालाएं जल गईं।

दमकल विभाग ने गोशालाओं में लगी आग पर काबू पाने के लिए करीब आधा किलोमीटर लंबी पाइप बिछाई। तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने कहा कि दाड़ी गांव में हुई आग की घटना में तीन गोशालाएं जलकर राख हुईं हैं।


घटना में 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ। प्रभावित परिवारों को 10-10  हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। थाना प्रभारी बंजार नरेश शर्मा ने इस संबंध में कहा मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed