{"_id":"5de680a28ebc3e54bd18bbf9","slug":"cow-sanctuary-to-be-established-soon-in-kotla-sirmaur-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के कोटला में जल्द स्थापित होगा गो अभयारण्य: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के कोटला में जल्द स्थापित होगा गो अभयारण्य: जयराम
Tue, 03 Dec 2019 09:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Dec 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को पोर्टमोर स्कूल में ‘गो माता का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही सिरमौर जिला के कोटला में गो अभयारण्य स्थापित करेगी। प्रदेश के अन्य भागों में भी बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए अभयारण्य स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अधिक दूध उत्पादन के लिए गोवंश की विदेशी और आयातित नस्लों का चुनाव किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरू में गो संरक्षण बोर्ड के गठन और प्रति शराब की बोतल पर एक रुपये का टैक्स लगाने का निर्णय लिया था। इससे प्रदेश में गो अभ्यारण्य और गो सदनों का निर्माण एवं रखरखाव किया जा रहा है। उन्होंने गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से गो की देसी नस्लों के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
आरोग्य भारती एवं कल्याणी पहाड़ी गो विज्ञान केंद्र खनलग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन में गाय की उपयोगिता, गाय के उत्पादों से स्वास्थ्य रक्षण, रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि, सामान्य से लेकर कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ विष मुक्त कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से जुड़े अनेक पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कल्याणी पहाड़ी गो विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष रोहताश चंद्र, अशोक वार्ष्णेय, अशोक शर्मा, रवि मेहता और युवराज बोध आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन