फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid vaccination of 18 to 45 aged people yet not started even after 10 days in Himachal

हिमाचल में 10 दिन बाद भी 18 से 45 वालों को वैक्सीन नहीं, कई राज्यों में शुरू हो चुका अभियान

Tue, 11 May 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 May 2021 05:00 AM IST
सार

पंजाब समेत दूसरे कई राज्यों में इस अभियान को शुरू किया जा चुका है। प्रदेश में 18 से 45 साल की उम्र के करीब 32 लाख लोगों को एक मई से वैक्सीन लगाई जानी थी। लोगों ने इसके लिए पंजीकरण भी कराया है।

विज्ञापन
covid vaccination of 18 to 45 aged people yet not started even after 10 days in Himachal
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीसरे चरण में 18 से 45 साल के लोगों को दस दिन बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यूट पंद्रह मई तक वैक्सीन की पहली खेप दे सकता है। ऐसे में पांच दिन तक कोई आसार नहीं हैं। उसके बाद इसे केंद्रों में पहुंचाने समेत अन्य सुविधाओं के लिए समय लग सकता है। पंजाब समेत दूसरे कई राज्यों में इस अभियान को शुरू किया जा चुका है। प्रदेश में 18 से 45 साल की उम्र के करीब 32 लाख लोगों को एक मई से वैक्सीन लगाई जानी थी। लोगों ने इसके लिए पंजीकरण भी कराया है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने भी केंद्र से 75 लाख खुराकों की मांग की है लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है।  स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि जब तक स्टॉक में 10 लाख खुराकें उपलब्ध नहीं हो जातीं, 18 से 45 साल के लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती है। फिलहाल 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं, शिमला जिला में कुछ क्षेत्रों में पीएचसी स्तर पर वैक्सीन केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इन्हें वैक्सीन की कमी से बंद किया गया है या किसी और वजह से, इस पर कोई भी स्थिति साफ करने के लिए तैयार नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन


पहली खुराक के पैसे दिए हैं तो दूसरी निशुल्क
प्राथमिकता समूह वाले किसी व्यक्ति ने निजी कोविड वैक्सीन केंद्रों में पैसे देकर कोविड वैक्सीन की पहली खुराक ली है तो उन्हें सरकारी क्षेत्र के कोविड टीकाकरण केंद्रों में दूसरी खुराक मुफ्त दी जाएगी। नेशनल हेल्थ मिशन के राज्य अभियान के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि प्राथमिकता वाले समूह में स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता, अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ‘वैक्सीन दो जयराम सरकार’ अभियान

वहीं, सोशल मीडिया पर पिछले दो दिन से वैक्सीन दो जयराम सरकार हैशटैग के साथ एक अभियान शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस ने यह अभियान छेड़ा है। ट्विटर और फेसबुक पर चलाए जा रहे इस अभियान के जरिये सरकार पर 18 से 44 साल के बीच के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण शुरू करने का दबाव बनाया जा रहा है। सरकार से वैक्सीनेशन का तृतीय चरण शुरू करने की तारीख पूछी गई है। प्रदेश में कोविड संक्रमण और इससे मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही वैक्सीन को लेकर आम जनता से लेकर कांग्रेस ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

हिमाचल युवा कांग्रेस के नेताओं की ओर से शुरू किए गए इस अभियान में पिछले चौबीस घंटे में इस हैशटैग के साथ हजारों की संख्या में ट्वीट किए गए हैं। इसमें वैक्सीन मुहैया न कराने पर सरकार पर सवाल भी उठाए गए हैं।  बता दें कि देशभर के विभिन्न राज्यों में 18 से 44 साल के बीच के लोगों के लिए कोविड वैक्सीन का टीकाकरण पहले ही शुरू हो गया है। जयराम मंत्रिमंडल ने भी एक मई से वैक्सीनेशन का निर्णय लिया था। लेकिन कैबिनेट के फैसले के बाद विभाग ने यह कहकर तीसरे चरण का अभियान शुरू नहीं किया कि उसके पास वैक्सीन ही नहीं है। हालांकि 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाने का कार्यक्रम जारी रहा। 

15 मई के बाद शुरू हो सकता है अभियान
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संभव है कि पंद्रह मई तक वैक्सीन की पहली खेप हिमाचल प्रदेश पहुंच जाएगी। जिसके बाद 18 से 44 साल के बीच के लोगों के लिए तीसरे चरण का वैक्सीनेशन भी शुरू जो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed