फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid Vaccination: CM said - 98 percent target of taking second dose from target population is achieved

कोविड टीकाकरण: सीएम बोले- लक्षित आबादी में से दूसरी खुराक लेने का 98 प्रतिशत लक्ष्य हासिल

Thu, 02 Dec 2021 09:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 09:24 PM IST
सार

 सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को शिमला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 टीकाकरण समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में एक मेगा कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
covid Vaccination: CM said - 98 percent target of taking second dose from target population is achieved
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य की कुल 53.77 लाख पात्र आबादी में से सरकार ने अभी तक लक्षित पात्र आबादी में से 98 प्रतिशत को कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक देने का लक्ष्य हासिल किया है। यह चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता और समर्पण के कारण संभव हुआ है। सीएम जयराम ठाकुर गुरुवार को शिमला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोविड-19 टीकाकरण समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर में एक मेगा कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल होंगे। अधिकारियों को चार दिसंबर, 2021 तक प्रदेश की पात्र आबादी को टीकाकरण की दूसरी खुराक का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इससे हिमाचल प्रदेश कोविड-19 के विरुद्ध पात्र आबादी के टीकाकरण का विशिष्ट लक्ष्य हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें डीसी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी उपायुक्त इस आयोजन में अग्रिम पंक्ति के सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिससे प्रदेश भर में इस समारोह को धूमधाम से मनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed