फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   covid snatched the only earner in Lalyani village, father died six days before son's birthday in Anu

हमीरपुर: लल्याणि में इकलौते कमाने वाले को कोविड ने छीना, अणु में बेटे के जन्मदिन से छह दिन पहले हो गई पिता की मौत

Tue, 01 Jun 2021 11:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
covid snatched the only earner in Lalyani village, father died six days before son's birthday in Anu
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के लल्याणि गांव के 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत 25 मई को कोरोना से हो गई। मृतक मैहरे में मनियारी की दुकान करता था। बीते एक साल से दुकानदारी नहीं चल रही थी। परिवार किराये के मकान में रहता है। गांव में मकान पुराना व जर्जर हालत में है। दो बच्चों में बेटी दसवीं और बेटा पांचवीं कक्षा का छात्र है। मनियारी की दुकान से घर का खर्च चलना मुश्किल था तो पत्नी भी सिलाई-कढ़ाई करने लगी। पति की जान बचाने की खातिर पत्नी खुद अस्पताल में साथ रही और पॉजिटिव हो गई, लेकिन कोरोना ने पति को छीन लिया। अब बच्चों के भविष्य सहित मकान के किराए और परिवार के पोषण की चिंता सताने लगी है। अस्पतालों में कोरोना मरीजों की उचित देखभाल का प्रावधान सरकार को करना चाहिए। दूसरा जिन बच्चों ने अपने माता पिता खोये हैं उनके भविष्य के बारे में सोचा जाए।

विज्ञापन


हमीरपुर : बेटे के जन्मदिवस से छह दिन पहले हो गई मौत
जिला मुख्यालय से लगते अणु कलां गांव के विपिन (32) की कोरोना से 17 मई को मौत हो गई थी। परिवार में पति-पत्नी और एक बेटा थे। 20 मई को शादी की आठवीं सालगिरह थी और 23 मई को बेटे का जन्मदिवस था, लेकिन इन खुशियों से पहले ही परिवार के मुखिया का हाथ सिर से उठ गया। महिला ने कहा कि प्राइवेट नौकरी में सेविंग भी नहीं हो पाई थी, अब बेटे के पालन पोषण की चिंता सता रही है। बेटे को उसके नाना के घर छोड़ा है। महिला ने कहा कि उन्होंने खुद मास्टर डिग्री ली है। उन्हें अगर कोई सरकारी नौकरी मिलती है तो बच्चे का भविष्य सुदृढ़ बनाया जा सकता है। सात साल के बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसे ऐसा बताया भी नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed