{"_id":"608aeade8ebc3ebcc434ec32","slug":"covid-patient-admitted-to-nerchowk-medical-college-declared-dead-by-mistake","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिल कोविड पॉजिटिव मरीज को बता दिया मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिल कोविड पॉजिटिव मरीज को बता दिया मृत
Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज का नया कारनामा सामने आया है। अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज को मृत बता दिया गया। यही नहीं, परिजनों को इसकी सूचना देने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने इसका बुलेटिन भी जारी कर दिया। इसमें मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट यानी हृदयाघात बताया गया। ऊना जिले के लठियाणी का कोविड पॉजिटिव 35 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया था।
विज्ञापन
यहां ऑक्सीजन की कमी होने पर उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 28 अप्रैल को व्यक्ति के परिजनों को सुबह साढ़े 10 बजे सूचना दी गई कि मरीज की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज से सूचना मिलने के बाद उसके भाई ने कोविड पॉजिटिव भाई को फोन किया तो उसने बताया कि वह बिलकुल स्वस्थ है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि तकनीकी तौर पर गलती हुई है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उनकी इस संबंध में बात हुई है। संबंधित स्टाफ पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन