फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Covid-19 Vaccination Target to panchayats in himachal pradesh by panchayati raj department himachal pradesh

हिमाचल: पंचायतों को सौंपा कोरोना वैक्सीन का टारगेट पूरा करने का जिम्मा

Wed, 10 Nov 2021 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 10 Nov 2021 08:45 PM IST
सार

प्रदेश में 30 नवंबर तक पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी हिमाचल में 37 लाख के करीब ही लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं, जबकि 57 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना चुनौती से कम नहीं है।

विज्ञापन
Covid-19 Vaccination Target to panchayats in himachal pradesh  by panchayati raj department himachal pradesh
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश सरकार ने पंचायतों को कोरोना वैक्सीन का टारगेट पूरा करने का जिम्मा सौंपा है। 15 नवंबर को प्रस्तावित ग्राम सभा में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रस्ताव पारित करने के आदेश जारी हुए हैं। पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने भी पंचायतों को एसओपी के दायरे में रहकर ग्राम सभाओं का आयोजन करने को कहा है। दरअसल प्रदेश में 30 नवंबर तक पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी हिमाचल में 37 लाख के करीब ही लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं, जबकि 57 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन


प्रतिदिन 75 हजार वैक्सीन लगाने का टारगेट
स्वास्थ्य विभाग ने हर दिन 75 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा है। इस संबंध में सीएमओ, बीएमओ, अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभाओं में होगी यह टीम
15 नवंबर को प्रस्तावित ग्राम सभाओं के लिए टीम का भी गठन किया गया है। इसमें पंचायत प्रधान को अध्यक्ष, उपप्रधान को सह अध्यक्ष, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सदस्य बनाया गया है।

ग्राम सभा में टीम करेगी यह काम
- टीम परिवार रजिस्टर के मुताबिक उन पात्र व्यक्तियों की सूची तैयार करेगी, जिन्हें दूसरी डोज लगनी है।
- पंचायत में रहने वाले अन्य पात्र व्यक्तियों की भी सूची तैयार होगी।
- यह सूचियां टीम के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित की जाएंगी।
- 15 नवंबर को प्रस्तावित ग्राम सभा में 100 प्रतिशत टीकाकरण का प्रस्ताव पारित करना होगा।
- नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को ग्राम सभा से अगले दिन सूचियां पंचायतों से लेनी होगी।
- इसके बाद खंड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से टीकाकरण केंद्र स्थापित कर उन लोगों को टीका लगाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed