{"_id":"571866164f1c1be44c8b47da","slug":"court-hearing-on-railway-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":" अदालत ने लगाई रेलवे को कड़ी फटकार, दिए सख्त आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत ने लगाई रेलवे को कड़ी फटकार, दिए सख्त आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
अदालत ने रेलवे को कोर्ट की ओर से मांगी गई सूचना उपलब्ध न करवाने पर कड़ी फटकार लगाई है।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोछड़ की अदालत ने रेलवे को कोर्ट की ओर से मांगी गई सूचना उपलब्ध न करवाने पर कड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 6 मई को निर्धारित करते हुए कहा कि यदि अगली सुनवाई में भी रेलवे का यही रवैया रहता है तो रेलवे की संपत्तियों को अटैच करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उक्त आदेश बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायधीश सीएल कोछड़ ने चुरुड़ू निवासी किसानों योगराज व रणजीत सिंह और दियाड़ा निवासी रामकिशन, भगतराम व गुरनाम सिंह द्वारा रेलवे के खिलाफ भूमि अधिग्रहण मामले के खिलाफ दायर किए गए केस की सुनवाई करते हुए दिए। इससे पूर्व हुई इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रेलवे को 20 अप्रैल तक उक्त किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि अदालत में जमा करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
बुधवार को पेशी के दौरान रेलवे की ओर से किसानों की मुआवजा राशि जमा नहीं करवाई गई। रेलवे के अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि हाईकोर्ट में जमा करवा दी गई है। लेकिन रेलवे के वकील इस संदर्भ में कोई दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत नहीं कर पाए।
विज्ञापन
किसानों के अधिवक्ता अरूण सैणी ने बताया कि किसानों व रेलवे का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने बुधवार की सुनवाई में सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। अदालत ने कहा है कि 6 मई तक किसानों की मुआवजा राशि के संदर्भ में रेलवे की ओर से बांछित जानकारी अदालत में जमा नहीं करवाई गई, तो रेलवे की संपत्तियां अटैच कर दी जाएंगी।