{"_id":"6878ec6fc192f8446500c722","slug":"court-decision-court-decision-shimla-news-c-19-sml1001-568965-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंतरराष्ट्रीय गिरोह अमृतसर से हिमाचल में कर रहा हेरोइन की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंतरराष्ट्रीय गिरोह अमृतसर से हिमाचल में कर रहा हेरोइन की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के लिए जरूरी
10 अप्रैल को शिमला में प्रेम-प्रेमिका के कब्जे से बरामद 27.270 ग्राम चिट्टा मामले की जांच में खुलासा
पटियाला जेल में बनी थी नशे की अवैध तस्करी की योजना, गूगल पे से होता था जेएंडके के खातों में लेन-देन
प्रदेश में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था जम्मू-कश्मीर का तस्कर गिरोह
हमीरपुर में भी सप्लाई की 130 ग्राम हेरोइन
दीपक मेहता
शिमला। अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा सहित पंजाब से हिमाचल प्रदेश में हेरोइन/चिट्टा का अवैध व्यापार कर रहा है। 10 अप्रैल को शिमला पुलिस ने जम्मू-कश्मीर निवासी आरोपी मोती शर्मा और उसकी प्रेमिका के कब्जे से बरामद 27.270 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले की पुलिस जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि जम्मू-कश्मीर का गिरोह प्रदेश में चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था।
आरोपी मोती शर्मा ने जांच में पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य मामले में पटियाला जेल में कैद के दौरान उसकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर निवासी शर्मा जी (राहुल शर्मा) से हुई। उसने चिट्टा के अवैध व्यापार में शामिल करवाया। बताया कि शर्मा जी के निर्देशानुसार उसने 9 अप्रैल 2025 को जिला हमीरपुर में संजय नाम के व्यक्ति को 130 ग्राम चिट्टा दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में राहुल शर्मा और उसकी मां को पूछताछ के लिए तलब किया। 19 अप्रैल को पुलिस थाने में आरोपी राहुल की मां ने बताया कि उसके बेटे ने उसके नाम से पीएनबी अखनूर में एक खाता खोला था। उसका बेटा गूगल पे के माध्यम से लेन-देन करता है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों और खातों के विवरण की जांच में पाया कि आरोपी मोती शर्मा और राहुल शर्मा ने एक-दूसरे को कई लेन-देन किए थे। इससे यह साबित होता है कि वे हेरोइन के अवैध व्यापार में संलिप्त थे। आगे की जांच में पता चला कि जम्मू-कश्मीर निवासी अशोक खजूरिया और संजय भी उनके साथ चिट्टा के अवैध व्यापार में शामिल हैं। दरअसल, अशोक खजूरिया आरोपी राहुल शर्मा का चाचा है। इसके निर्देश पर आरोपी मोती शर्मा अमृतसर से भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई आरोपी संजय कुमार को भेजता था। इसके अलावा राहुल शर्मा की मां के खाते में पैसे ट्रांसफर करता था। इसी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने वर्तमान मामले में आरोपी अशोक खजूरिया और संजय को 5 मई 2025 को गिरफ्तार किया था। संवाद
आरोपी को कोर्ट से एक लाख में मिली जमानत
10 अप्रैल, 2025 को बालूगंज थाना क्षेत्र में 23.270 ग्राम हेरोइन के मामले में संलिप्त जम्मू-कश्मीर के तहसील अखनूर निवासी आरोपी अशोक खजूरिया उर्फ बिल्ला को अदालत से सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी 5 मई से न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद है। विशेष न्यायाधीश की अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद इसे न्यायालय की संतुष्टि के लिए एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं।