फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   court decession court decession

Shimla News: छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोप से अध्यापक अदालत से बरी

Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
court decession court decession
अभियोजन पक्ष सबूत पेश करने में रहा नाकाम, कोटखाई थाना में मई 2018 में दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन

प्राथमिक सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के लगे थे आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अदालत ने छात्राओं से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं होने पर बरी कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक) विवेक शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। यह मामला जिले के उपमंडल कोटखाई थाना क्षेत्र में 21 मई, 2018 में पंजीकृत किया गया था। स्कूल के प्रधान अध्यापक सुंदर वर्मा ने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप लगे थे कि 16 मई को स्कूल के एक अध्यापक ने कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है। इस बीच यौन उत्पीड़न विरोधी समिति ने पीड़ित छात्राओं के बयान लिए। इस दौरान सामने आया कि आरोपी ने स्कूल की अन्य छात्राओं से भी अश्लील हरकतें की थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उधर, आरोपों को साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष ने 10 गवाहों की जांच की, लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण अदालत ने कोटखाई निवासी संजय को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed