फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Courier company opened after theft in Shimla, now caught

Shimla News: शिमला में चोरी के बाद खोल दी कुरिअर कंपनी, अब पकड़ा गया

Tue, 02 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Courier company opened after theft in Shimla, now caught
चोरी के दो उद्घोषित अपराधी गुजरात से पकड़े
विज्ञापन

बालूगंज थाना में थे चोरी मामले के मुख्य आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला पुलिस की प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर टीम (पीओ सेल) ने शहर में हुई दो चोरियों के मामले में दो भगौड़े अपराधी पकड़े हैं। इन्हें गुजरात के राजकोट और आणंद जिला से गिरफ्तार किया। इसमें एक आरोपी कुरिअर कंपनी चला रहा था।

अपराधी ब्रजेश राजगुरू (49) पुत्र उपेंद्र निवासी जला रामनगर, वेरावल शहर, जिला जूनागढ़ और अताउल्लाह खान (66) पुत्र बिस्मिल्ला खान निवासी 153 गांधी फ्लू, पालेज, जिला आणंद गुजरात के रहने वाले हैं। पीओ सेल की टीम मंगलवार सुबह इन्हें पकड़कर शिमला लेकर आई है। इसके बाद दोनों अपराधी को आगामी कार्रवाई के लिए सदर और बालूगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पीओ सेल के प्रभारी एएसआई चमन वर्मा के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


आरोपी ब्रिजेश के खिलाफ पुलिस थाना सदर में अक्तूबर 2001 को एक दुकान में चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालान तैयार कर न्यायालय में पेश किया। ट्रायल के दौरान आरोपी अदालत से लगातार गैर हाजिर रहा। न्यायालय ने 2004 को ब्रजेश को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी गुजरात में एक कुरिअर कंपनी चला रहा था। आरोपी अताउल्लाह खान के खिलाफ नवंबर 2003 में बालूगंज पुलिस थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज है। इसे अदालत ने अक्तूबर 2020 में भगौड़ा घोषित किया था। अब चार साल बाद गुजरात के जिला आनंद में इसे घर में दबिश देकर पकड़ा गया। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें जल्द की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article