फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   couple swept away in malana river in kullu

खेतों में कर रहे थे काम और तभी हुआ हादसा

Sat, 02 Aug 2014 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 02 Aug 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
couple swept away in malana river in kullu

पति-पत्नी खेतों में काम कर रहे थे तभी अचानक पानी की इतनी बड़ी लहर आई और दोनों को बहा ले गई। मलाणा नाले पर बने मलाणा पावर टू के डैम से पानी छोड़ने से दो लोग बह गए। इन लोगों को पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने कुछ दूरी पकड़ लिया।

विज्ञापन


हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का जरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार नेराग पुल के पास ठाकर दास (32) और उसकी पत्नी दुर्गी देवी (28) नाले में मवेशी को पानी पिलाने ले गए थे।
विज्ञापन


मवेशियों को वापस ले जाते समय नाले का पानी अचानक बढ़ गया और इसकी चपेट में ठाकर दास और दुर्गी देवी आ गए। यह पानी दोनों को बहाकर काफी दूर तक ले गए। इन दोनों की चीख-पुकार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और लोगों ने दोनों को कड़ी मशक्त के बाद सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में ठाकुर दास को हल्की चोटे आई हैं। जबकि दुर्गी देवी की हालत गंभीर है। घायल दुर्गी देवी को उपचार के लिए जरी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ठाकुर दास ने बताया कि नेराग पुल के दोनों तरफ मलाणा के लोगों की जमीन पड़ती है।

इस कारण लोगों यहां पर अपने मवेशियों को चराते हैं और उनके मवेशी भी नाले में पानी-पीने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस पुल तक मलाणा-2 डैम का कोई सायरन नहीं सुनाई देता है। घटना की सूचना मिलते ही रेसक्यू टीम के छपे राम नेगी भी घटना स्थल पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पुल के पास डैम का सायरन नहीं सूनाई देता और इस स्थान पर जाली भी नहीं लगाई गई है। उन्होंने मांग की है कि इस स्थान पर प्रोजेक्ट प्रबंधन को जाली लगानी चाहिए, ताकि दोबारा ऐसा हादसा न हो।


...अचानक नहीं छोड़ा पानी

एवरेस्ट पावर मलाणा चरण-2 के जीएम दिनेश सिंह का कहना है कि पानी अचानक नहीं छोड़ा गया है। चार दिन पहले मलाणा में हुई तेज बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद से डैम के गेट खुले हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना घटी है वहां पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बावजूद भी लोग नाले में जाने से नहीं रूक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed