{"_id":"3ada36628a6dd8dd069d1aced15e9697","slug":"couple-eat-poisonous-vegetables-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली सब्जी खाने से महिला की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली सब्जी खाने से महिला की मौत, पति गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के चौपाल के नेरवा में जहरीली सब्जी खाने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। दंपति ने रात के खाने में हरी सब्जी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा लाया गया। इलाज के दौरान नेरवा में महिला की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पति को गंभीर अवस्था में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चौपाल में जहरीली सब्जी खाने से निर्मला देवी (45) की मृत्यु हो गई है। उसके पति गणेश (40) को आईजीएमसी रेफर किया गया है। नेपाली मूल के दंपति पिपला गांव में रहने वाले एक बागवान के बगीचे में काम करते थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को दंपति किसी काम से जुब्बल गए थे। देर शाम घर पहुंचने पर महिला ने रात के खाने के लिए सब्जी बनाई। इसे खाने के बाद इनकी तबीयत खराब होने लगी। पड़ोस में रहने वाले लोगों को जब पता चला तो इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा लाया गया।
विज्ञापन
इसी माह जहरीले पदार्थ के सेवन से रोहडू़ में भी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। एसएचओ नेरवा नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।