फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Country's longest concrete cantilever span Baghchhal bridge dedicated to public

Bilaspur News: साढ़े 19 साल बाद मिली बागछाल पुल की सौगात, सीएम ने किया लोकार्पण

Sat, 16 Mar 2024 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासुपर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासुपर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 08:22 PM IST
सार

अलग पहचान बनाने वाले बागछाल पुल के एक पिलर से दूसरे पिलर की दूरी सिंगल स्पेन 185 मीटर है। जबकि इससे पहले जम्मू के अखनूर में बने पुल का सिंगल स्पैन 160 मीटर है।

विज्ञापन
Country's longest concrete cantilever span Baghchhal bridge dedicated to public
सबसे लंबा कंक्रीट कैंटिलीवर स्पैन बागछाल पुल जनता को समर्पित - फोटो : संवाद

विस्तार

देश के पहले सिंगल स्पैन 330 मीटर लंबे बागछाल पुल का शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकार्पण किया। पुल का निर्माण कार्य करीब साढ़े 19 साल में पूरा हुआ है। देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बागछाल पुल के एक पिलर से दूसरे पिलर की दूरी सिंगल स्पेन 185 मीटर है। जबकि इससे पहले जम्मू के अखनूर में बने पुल का सिंगल स्पैन 160 मीटर है। कोटधार क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से झंडूता और श्री नैना देवी जी दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मध्य भाग को जोड़ने के लिए बागछाल नामक स्थान पर पुल बनाने की मांग उठाई थी। 20 अगस्त साल 2005 को वीरभद्र सिंह ने पुल की नींव रखी थी।

विज्ञापन



विज्ञापन
2009 तक पुल के निर्माण कार्य पर करीब 18 करोड़ खर्च होने के बाद पुल के एक पिलर में तकनीकी खराबी आ जाने से निर्माण कार्य बंद हो गया। 2014 में पुल का कार्य दोबारा शुरू हुआ। वर्ष 2016 में वीरभद्र सिंह ने कैबिनेट बुलाकर लोक निर्माण विभाग को दोबारा पुल के निर्माण को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं सत्ता बदलने के बाद 2017 में भाजपा विधायक जीत राम कटवाल ने इसका काम दोबारा शुरू कराया। भाजपा सरकार के समय इसका 80 फीसदी काम पूरा हुआ और अब कांग्रेस सरकार बनने के डेढ़ साल बाद सीएम ने इसे जनता को समर्पित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

जयराम और बिंदल में सीएम की कुर्सी को लेकर लड़ाई : सुक्खू
उपमंडल झंडूता के कलोल में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों ही मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहते हैं। कहा कि 40 साल के राजनीतिक जीवन के बाद वह मुख्यमंत्री बने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें कई बार मंत्री बनने का ऑफर भी दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति वोट के बजाय नोट के बल पर सत्ता प्राप्त करने की है। सत्ता के भूखे लोग वोट के दम पर नहीं, बल्कि लूटखसोट कर सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं। प्रदेश में आज भ्रष्टाचार और चोर दरवाजे बंद हैं। भाजपा ने 9 विधायकों को जेल की तरह रखा हुआ है। लोगों की ओर से चुने विधायक जो बिक जाते हैं, वह जनता के सेवक नहीं हो सकते। ईमान बेचने वाले डरते हैं। उन्होंने बागी 6 विधायकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मां गंगा ने कहा कि इतने पापी मैल धोने आ गए में भी मैली हो जाऊंगी। वहां से ऋषिकेश चले गए। उन्हें पैसे की अटैची का भी ख्याल रखना पड़ता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed