फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Country's fourth Vande Bharat Express train will run between Amb-Andaura to Delhi

Una: अंब से दिल्ली के बीच चलेगी देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Wed, 12 Oct 2022 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ऊना।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 11:16 AM IST
सार

प्रदेश के अंब-अंदौरा से दिल्ली के लिए देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्तूबर को ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन
Country's fourth Vande Bharat Express train will run between Amb-Andaura to Delhi
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश को चौथी और नई दिल्ली को तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। नई दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-कटरा के बाद अब नई दिल्ली-अंब अंदौरा के बीच यह ट्रेन चलेगी। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना करेंगे। यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच सप्ताह में छह दिन चलेगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली-ऊना के बीच की दूरी करीब साढ़े पांच घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब स्टेशन पर ठहरेगी।  बुधवार को छोड़ नई दिल्ली से यह ट्रेन अल सुबह 5:50 बजे रवाना होगी और 11:05 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दोपहर 1 बजे अंब अंदौरा से रवाना होगी और नई दिल्ली स्टेशन पर शाम 6:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


निजामुद्दीन-हुबली के बीच चलेगी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस
रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने निजामुद्दीन-हुबली के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मार्ग में गडग, बदामी, बगलकोट, बसावना बगवादी, विजयपुरा, सोलापुर, कुर्दुवादी, दौंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और आगरा छावनी  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 20657 हुबली-हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट 14 अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार को हुबली से रात्रि 11:50 बजे चलेगी। वापसी दिशा में प्रत्येक रविवार को शाम 3:55 बजे चलकर मंगलवार को सुबह 4 बजे हुबली पहुंचेगी।


दिव्यांगों को अब इकॉनामी श्रेणी वाली कोच में भी सीट सुरक्षित
दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रेल मंत्रालय ने बड़ी सहूलियत दी है। अब उनके लिए अन्य ट्रेनों की तरह ही इकॉनामी श्रेणी वाली एसी-3 कोच में भी बर्थ को सुरक्षित करने का निर्णय लिया गया है।  रेल मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर निर्देश जारी किया है कि जिस तरह से एसी-1 कोच में दिव्यांगों के लिए 2 सीट और स्लीपर क्लास में 4 सीट सुरक्षित किया गया है इसी आधार पर अगर किसी ट्रेन में इकॉनामी श्रेणी वाली एसी-3 कोच जुड़ी है तो उनमें भी उनके लिए बर्थ को सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed