फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Country's first liquor distillery company Mohanmeakin Brewery will be charged tax of lakhs

देश की पहली शराब डिस्टिलरी कंपनी मोहन मीकिन से वसूला जाएगा लाखों का टैक्स

Sun, 04 Jul 2021 11:59 AM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, सोलन
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Jul 2021 11:59 AM IST
सार

नगर निगम की बीते रोज हुई आम सभा में कंपनी से लाखों का गृह कर वसूलने को लेकर प्रस्ताव डाला गया है। हालांकि, निगम कंपनी को नोटिस से पहले कानूनी राय लेगा, ताकि करीब 90 लाख के टैक्स वसूली का मार्ग प्रशस्त हो सके। 

विज्ञापन
Country's first liquor distillery company Mohanmeakin Brewery will be charged tax of lakhs
मोहन मिकिन ब्रूरी साेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थापित देश की पहली शराब डिस्टिलरी कंपनी मोहन मिकिन की सोलन शाखा नगर निगम की डिफाल्टर लिस्ट में शामिल हो गई है। मोहन मिकिन ब्रूरी के पास नगर निगम का लाखों का हाउस टैक्स बकाया है। हैरत की बात है कि कंपनी ने पिछले करीब 60 सालों में केवल एक बार ही महज एक साल का गृहकर अदा किया है। 

विज्ञापन

नगर निगम की बीते रोज हुई आम सभा में कंपनी से लाखों का गृह कर वसूलने को लेकर प्रस्ताव डाला गया है।

हालांकि, निगम कंपनी को नोटिस से पहले कानूनी राय लेगा, ताकि करीब 90 लाख के टैक्स वसूली का मार्ग प्रशस्त हो सके। निगम पार्षद शैलेंद्र गुप्ता ने हाउस की बैठक में यह मुद्दा उठाया कि इस राशि के मिलने से निगम की आय के स्रोत बढ़ेंगे और विकास कार्यों में तेजी आएगी। गौर हो कि अंग्रेज शासक एडवर्ड अब्राहम डायर ने 1855 में सोलन के कसौली में भारत की पहली ब्रूरी की स्थापना की थी। इसकी एक शाखा सोलन के साथ स्थापित की। इसे एचजी मिकिन ने 1887 में डायर से खरीद लिया।
विज्ञापन


स्वतंत्रता के बाद नरेंद्र नाथ मोहन ने कंपनी का अधिग्रहण किया और मोहन मिकिन के नाम से इस कंपनी का संचालन किया गया। 1960 के आसपास नगर परिषद से पहले शहरी निकाय के गठन के बाद गृहकर लागू किया गया। कंपनी ने आज तक केवल एक साल का ही टैक्स अदा किया। इसे कंपनी ने फिर वापस मांग लिया था। दिलचस्प तो यह है कि कंपनी के संस्थापक एनएन मोहन तथा उनके पुत्र कपिल मोहन भी सोलन निकाय के अध्यक्ष रह चुके हैं। उधर, नगर निगम की मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि मोहन मिकिन कंपनी के पास निगम का लाखों का टैक्स बकाया है, जिसको लेकर निगम पहले कानूनी सलाह लेगी और उसके बाद नोटिस भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख 32 हजार वर्ग मीटर में स्थापित है कंपनी
जानकारी के अनुसार मोहन मिकिन ब्रूरी नगर निगम सोलन के क्षेत्र में एक लाख 32 हजार 409 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित है। शुरुआती दौर में कंपनी के तहत बेर, पड़ग और जरई में कंपनी के तहत कुल 205 खसरा नंबर आते हैं। इस लिहाज से कंपनी की ओर से नगर निगम को लाखों के टैक्स की अदायगी बनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed