फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Counting of monkeys will be done afresh in all the districts of Himachal

Monkeys Counting: हिमाचल के सभी जिलों में नए सिरे से होगी बंदरों की गणना

Thu, 06 Oct 2022 10:38 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Oct 2022 10:38 AM IST
सार

राज्य के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर (वन्य प्राणी) राजीव कुमार कहते हैं कि वर्ष 2019 के अध्ययन में बंदरों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में बंदरों की संख्या में क्या अंतर आया है, इसे लेकर विभाग शीघ्र एजेंसी से अध्ययन करा रहा है। 

विज्ञापन
Counting of monkeys will be done afresh in all the districts of Himachal
प्रदेश में बंदरों की गिनती होगी(फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल के सभी जिलों में नए सिरे से बंदरों की गणना होगी। वर्ष 2019 के बाद प्रदेश में बंदरों की गिनती नहीं हुई है। राज्य का वन्य प्राणी विभाग यह गणना  कराएगा और इसके लिए किसी एजेंसी की मदद ली जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बंदरों के आतंक के बाद से कई किसानों ने परंपरागत व्यवसाय खेतीबाड़ी छोड़ दी है। कई किसानों के खेत सालों से बंजर पड़े हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि जंगली जानवर खासकर बंदर फसलों को तबाह करने लगे हैं। वर्ष 2019 में बंदरों की गणना में बंदरों की संख्या कम होने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन


तब से लेकर आज तक बंदरों की संख्या में गिरावट आई है या अब फिर से बढ़ने लगी है। इस दिशा में अध्ययन कराया जाना है। वानर सेना ग्रामीण इलाकों में कृषि और बागवानी फसलों की तबाह करती रही है। वर्ष 2019 के अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में वर्ष 2015 में कुल 2, 05,167 बंदरों के मुकाबले वर्ष 2019-2020 में बंदरों की संख्या 1,36,443 रह गई है। इस दौरान बंदरों की संख्या में 33.5 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी। वर्ष 2022 में अभी तक प्रदेश में बंदरों की संख्या घटी है या फिर बढ़ी है, यह अध्ययन कराया जाना है। राज्य के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर (वन्य प्राणी) राजीव कुमार कहते हैं कि वर्ष 2019 के अध्ययन में बंदरों की संख्या में कमी दर्ज की गई थी। वर्तमान में प्रदेश में बंदरों की संख्या में क्या अंतर आया है, इसे लेकर विभाग शीघ्र एजेंसी से अध्ययन करा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed