फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Counterfeit drug case: well-known companies submitted written answers to the drug department

Counterfeit drug case: नामी कंपनियों ने ड्रग विभाग को सौंपे लिखित जवाब

Wed, 07 Dec 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 07:52 PM IST
सार

बीबीएन की जिन नामी कंपनियों के नाम पर आरोपी मोहित बंसल और उसके सहयोगी दवा बना रहे थे, उन कंपनियों ने ड्रग विभाग को लिखित में सूचना दी थी।

विज्ञापन
Counterfeit drug case: well-known companies submitted written answers to the drug department
नकली दवाएं(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

नकली दवा मामले में नामी कंपनियों ने ड्रग विभाग को लिखित जवाब सौंप दिए हैं। इसमें बताया गया है कि उन्होंने अभी तक इस तरह की दवाएं नहीं बनाई हैं। बीबीएन की जिन नामी कंपनियों के नाम पर आरोपी मोहित बंसल और उसके सहयोगी दवा बना रहे थे, उन कंपनियों ने ड्रग विभाग को लिखित में सूचना दी थी। बद्दी में ट्रेजल फार्मूलेशन के नाम पर फर्जी कंपनी के नाम से नकली दवा बनाने वाले मोहित बंसल, अतुल गुप्ता और अजय कौशल ने जेड्स हेल्थ केयर, यूएसवी, सिपला और इफका जैसी बड़ी कंपनियों के नाम का गलत प्रयोग किया।

विज्ञापन


ड्रग विभाग ने पहले दिन दबिश के दौरान यूपी नंबर की कार से दवाई पकड़ी तो उसमें इन्हीं कंपनियों की दवाई भरी हुई थी। इसकी सप्लाई आरोपी यूपी में भेज रहा था। दवाओं के नाम देखते हुए विभाग ने इन सभी कंपनियों के पदाधिकारियों को मौके पर बुलाया और इन सभी संचालकों ने पकड़ी गई दवा को अपनी मानने से इंकार किया था। विभाग ने लिखित में भी इन सभी कंपनियों को सूचना दी थी। अब इन सभी दवा कंपनियों ने अपने जवाब विभाग को सौंप दिए हैं। उधर, राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


कोरियर से उत्तर प्रदेश भेजी गईं 40 लाख की नकली दवाइयां पकड़ीं
राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण की टीम ने हाल ही में सोलन के बद्दी से कोरियर से उत्तर प्रदेश भेजी गईं 40 लाख की नकली दवाइयों को पकड़ा है। गिरोह इन्हें कोरियर के जरिये ठिकाने लगाने की तैयारी में था। फर्जी बिल ट्रेस करने पर टीम को पता चला कि कोरियर के माध्यम से भी नकली दवाइयों की सप्लाई हुई है। यह कोरियर आगरा के लिए भेजा गया है। नकली दवा कारोबार के इस मामले में भले ही आगरा का मुख्य आरोपी मोहित बंसल हिरासत में है, लेकिन गिरोह दवाओं को ठिकाने लगाने में लगा है। उधर, प्रदेश सरकार ने बद्दी में हाल ही में पकड़ी गई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार नकली दवाओं को लेकर देश भर में अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed