निजी बीएड कॉलेजों के लिए काउंसलिंग शेडयूल जारी, देखें यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध 73 निजी बीएड कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2018-20 में प्रवेश के लिए 8 अक्तूबर से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग 23 अक्तूबर तक चलेगी। विवि की काउंसलिंग कमेटी ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश आने के बाद काउंसलिंग का शैडयूल जारी कर दिया है।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया की अध्यक्षता में गठित बीएड प्रवेश कमेटी ने शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा की मेरिट में प्राप्तांक के आधार सभी श्रेणी की सीटें भरने के लिए शेडयूल तय कर घोषित कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
काउंसलिंग विवि के पुस्तकालय भवन के समीप एचआरडीसी गेस्ट आउस में रोजाना सुबह दस बजे शुरू होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विवि की वोबसाइट www.ghpuniv.nic.in www.hpuniv.ac.in, www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध रहेगी।
काउंसलिंग में हिस्सा लेने आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक, मूल हिमाचली, मूल निवासी और अन्य श्रेणी के आवश्यक दस्तावेज और फोटो साथ लानी होगी। कमेटी के समन्वयक प्रो. नैन सिंह ने कहा कि काउंसलिंग के लिए पात्रता संबंधित ब्यौरा 2018-20 के जारी प्रोस्पेक्टस में दिया गया है। हर अभ्यर्थी को काउंसलिंग फीस के रूप में दो सौ रुपए और 5040 लेवी चार्जेज काउंसलिंग के समय जमा करवाने होंगे।
मेडिकल संकाय
काउंसलिंग तिथि श्रेणी कट ऑफ स्कोर
8 अक्तूबर सभी श्रेणी 95 और इससे अधिक
9 अक्तूबर सभी श्रेणी 83 और इससे अधिक
10 अक्तूबर सभी श्रेणी 48 और इससे अधिक
अन्य राज्य अभ्यर्थी 68 और इससे अधिक
नॉन मेडिकल संकाय
11 अक्तूबर सभी श्रेणी 99 और इससे अधिक
12 अक्तूबर सभी श्रेणी 90 और इससे अधिक
13 अक्तूबर सभी श्रेणी 81 और इससे अधिक
15 अक्तूबर सभी श्रेणी 51 आ इससे अधिक
अन्य राज्य के अभ्यर्थी 58 इससे अधिक
आर्टस/कामर्स
16 अक्तूबर सभी श्रेणी 98 इससे अधिक
17 अक्तूबर सभी श्रेणी 92 इससे अधिक
20 अक्तूबर सभी श्रेणी 88 और इससे अधिक
22 अक्तूबर सभी श्रेणी 84 और इससे अधिक
23 अक्तूबर सभी श्रेणी 80 और इससे अधिक
अन्य राज्य अभ्यर्थी 54 और इससे अधिक