{"_id":"64d2421763539fe0fe0db564","slug":"councilors-arrived-to-see-the-cafe-in-townhall-said-destroyed-the-heritage-shimla-news-c-19-sml1001-210965-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: टाउनहॉल में कैफे देखने पहुंचे पार्षद\nबोले-धरोहर का कर दिया सत्यानाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: टाउनहॉल में कैफे देखने पहुंचे पार्षद बोले-धरोहर का कर दिया सत्यानाश
विज्ञापन
समिति ने किया टाउनहॉल में बन रहे कैफे का निरीक्षण
पार्षद बोले, आठ करोड़ से बनाई थीं दीवारें और फर्श
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड स्थित ऐतिहासिक टाउनहाॅल भवन में बन रहे हाई एंड कैफे का निर्माण सवालों के घेरे में आ गया है। नगर निगम पार्षदों और अफसरों की नौ सदस्यीय समिति ने मंगलवार को इस कैफे का निरीक्षण किया।
सुबह 11:00 बजे शुरू हुए इस निरीक्षण के लिए जैसे ही पार्षद अंदर पहुंचे तो भवन की हालत देखकर चौंक गए। दो घंटे तक चले निरीक्षण में दीवारों और फर्श की हालत देखकर पार्षद बोले कि इस ऐतिहासिक भवन का कैफे के नाम पर ऐसा सत्यानाश हो जाएगा, इसका अंदाजा नहीं था। कई पार्षद काम से खुश नहीं दिखे। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि भवन के भीतर फर्श और कई दीवारें तोड़कर इस पर टाइलें चिपका दी हैं। पांच साल पहले ही इस भवन पर आठ करोड़ खर्चे हैं तो फिर अब इसमें बदलाव क्यों किया गया। यह जनता के पैसों की बर्बादी है। फ्रीज समेत कई भारी भरकम मशीनें अंदर ठूंस दी हैं। समझौते के अनुसार ठेकेदार अंदर कैफे के लिए काम तो कर सकता है, लेकिन क्या-क्या काम हो सकते हैं, इस बारे में सदन को आज तक नहीं बताया गया।
पार्षदों ने उठाए सवाल
पार्षदों ने भवन के बाहर टांगे गए बोर्ड, एसी और दूसरी मशीनें तुरंत हटाने को कहा। पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि राज्य हेरिटेज कमेटी से भवन का निरीक्षण करवाया जाए ताकि इस धरोहर से हुई छेड़छाड़ पर कार्रवाई हो सके। भवन के अंदर हो रहे कार्य पर निगम का कोई नियंत्रण नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए। समिति नगर निगम आयुक्त को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हर तीन माह में कैफे का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी
निरीक्षण के दौरान मीडिया के प्रवेश पर लगाई पाबंदी। इस पर पार्षदों ने भी सवाल उठाए। कहा कि शहर की जनता को जानने का हक है कि इस धरोहर के अंदर क्या काम चल रहा है। इसे छिपाना गलत है।
टाउनहॉल में बिकेंगे पिज्जा और फ्राइड चिकन
टाउनहॉल कैफे को अगले माह तक खोला जा सकता है। यहां केएफसी, डोमिनोज समेत नामी कंपनियों के कॉफी, पिज्जा, बर्गर, फ्रायड चिकन समेत अन्य फास्ट फूड उत्पाद बिकेंगे। अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने बताया कि करीब 50 से 60 लोगों को अंदर बैठने की भी सुविधा मिलेगी।