फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corporations Boards and Co-operative Banks recruitment through hppsc

अब राज्य लोकसेवा आयोग करेगा ये भर्तियां, विधेयक पारित

Sat, 01 Sep 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Sep 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
Corporations Boards and Co-operative Banks recruitment through hppsc

मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष के विरोध के बाद सदन में ध्वनिमत से विधेयक पारित कर दिया गया। अब राज्य लोकसेवा आयोग निगमों-बोर्डों और सहकारी बैंकों में भर्तियां कर पाएगा। इससे पहले ये नियुक्तियां दूसरी संस्थाएं और राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड करता रहा है।

विज्ञापन


इन बैंकों, निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों को लेकर कई बार सवाल भी उठते रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को सदन में हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग अतिरिक्त कृत्य विधेयक 2018 पारित करने के लिए प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस विधेयक पर सवाल उठाते हुए विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि  विधेयक को लाने के बाद क्या सरकार नया कोर्ट बना रही है। आयोग को कोर्ट की शक्तियां नहीं दी जा सकतीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग भर्तियों में पारदर्शिता रखता है

Corporations Boards and Co-operative Banks recruitment through hppsc

इसके बाद विधायक आशा कुमारी ने सवाल उठाया कि क्या आयोग बैंकों के लिपिकों पदों की भर्ती कर सकेगा, जबकि आयोग सिर्फ प्रथम और द्वितीय श्रेणी राजपत्रित पदों को भरता रहा है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा - आयोग पर लोगों को विश्वास है कि यह भर्तियों में पारदर्शिता रखता है। सहकारी बैंकों और निगमों-बोर्डों की भर्तियों को लेकर सवाल उठाए जात रहे हैं।

इसे ध्यान में रखकर विधेयक लाया गया है। हिमाचल के सभी 36 निगमों, बोर्डों और सहकारी बैंकों में अब भर्तियां राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से ही होंगी। इसे देखते हुए विधेयक पारित किया है।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लाया विधेयक

Corporations Boards and Co-operative Banks recruitment through hppsc

शुक्रवार को पारित विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून बनते ही प्रदेश में मौजूद निगमों, बोर्डों और सहकारी बैंकों की भर्तियां राज्य लोकसेवा आयोग कर पाएगा।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार विधेयक लाकर नई व्यवस्था की है। विधेयक के तहत भर्तियों को टाइम बाउंड करने की योजना भी है। इस बदलाव से राजकोष में कोई अतिरिक्त व्यय नहीं होगा।

उधर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रदेश के दो निजी विश्वविद्यालयों में दो-दो विधायकों को कार्यकारिणी में दो-दो साल के लिए नामिक करने के संबंध में प्रस्ताव भी सदन में प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed