{"_id":"69dfa6405a12cd4483055083","slug":"corporation-pensioners-will-protest-against-the-suspension-of-dearness-allowance-shimla-news-c-19-sml1002-706606-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: महंगाई भत्ता बंद करने से खफा\nनिगम के पेंशनर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: महंगाई भत्ता बंद करने से खफा निगम के पेंशनर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
बीएसएनएल कार्यालय के सामने आज बोलेंगे हल्ला
जनवरी से नहीं की जा रही है महंगाई भत्ते की अदायगी
अमर उजाला ब्यूराे
शिमला। महंगाई भत्ते समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेशभर में दूरसंचार विभाग (एआईबीएसएनएल पीडब्ल्यूए) पेंशनर संघ वीरवार को प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन शिमला, सोलन, धर्मशाला, मंडी और हमीरपुर में बीएसएनएल कार्यालयों के सामने होगा। इसके लिए संघ की ओर से तैयारियां कर ली हैं। संघ ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि पेंशनरों को तंग करने का कार्य किया जा रहा है।
पेंशनर संघ के सदस्य आरडी शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों के लिए समय-समय पर घोषित महंगाई भत्ता दिया जाता है, लेकिन जनवरी से इसे अचानक बंद कर दिया है। महंगाई भत्ता बंद करने का सरकार की ओर से कोई कारण नहीं बताया है। केंद्र सरकार के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) ने पोर्टल पर अचानक वेतन संशोधनों की स्थिति को अपडेट कर दिया है। हैरत की बात तो यह है कि न तो अब तक और न ही जनवरी 2026 के बाद से वेतन और पेंशन में कोई संशोधन हुआ है। यदि सरकार महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं करती है, तो 30 अप्रैल से बड़े स्तर पर धरना होगा।