फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corporation approved the completion of seven buildings

Shimla News: निगम ने सात भवनों की कंपलीशन को दी मंजूरी

Mon, 03 Feb 2025 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corporation approved the completion of seven buildings
नगर निगम की टीम ने भवनों का किया निरीक्षण, जल्द जारी होंगे मंजूरी पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बने सात भवनों की कंपलीशन को नगर निगम ने मंजूरी दे दी है। नगर निगम वास्तुकार धीरज चंदेल की अगुवाई में निगम टीम ने कृष्णानगर, विकासनगर, न्यू शिमला, पटयोग, संजौली का दौरा कर भवनों का निरीक्षण किया है।

इन भवनों के मालिकों को अब जल्द ही मंजूरी पत्र जारी किए जाएंगे। नगर निगम के अनुसार 11 भवन मालिकों ने भवनों की कंपलीशन को लेकर आवेदन किया है। सोमवार को नगर निगम टीम ने सात भवनों का मौके पर निरीक्षण किया। इसमें देखा गया कि ये भवन निगम से पास नक्शे के अनुसार बने हैं या नहीं। ये सभी भवन सही पाए गए हैं। इनमें छह निजी भवन जबकि एक निगम विहार में बनी लोक निर्माण विभाग की पार्किंग शामिल है। अब निगम से मंजूरी पत्र मिलने के बाद भवन मालिक इनमें सस्ती दरों पर बिजली और पानी के कनेक्शन ले सकेंगे। निगम प्रशासन के अनुसार बाकी बचे चार भवनों का भी जल्द निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed