{"_id":"62bf0967c5bbab796f2cf0f6","slug":"coronavirusinhimachal-11-corona-patients-admitted-in-hospitals-active-cases-cross-600-with-104-new-positives","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Himachal: हिमाचल के अस्पतालों में 11 कोरोना मरीज भर्ती, 104 नए पॉजिटिव के साथ सक्रिय मामले 600 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Himachal: हिमाचल के अस्पतालों में 11 कोरोना मरीज भर्ती, 104 नए पॉजिटिव के साथ सक्रिय मामले 600 पार
Fri, 01 Jul 2022 08:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:20 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सक्रिय मरीजों की संख्या 607 हो गई है। सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना संक्रमित 11 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सक्रिय मरीजों की संख्या 607 हो गई है। सरकार ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क लगाने की सलाह दी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 104 नए मामले आए हैं।।
विज्ञापन
इनमें जिला कांगड़ा के सबसे ज्यादा 39, शिमला में 22, मंडी में 10, चंबा में 8, हमीरपुर में 7, ऊना में 5, सिरमौर में 4, सोलन में 3, बिलासपुर, किन्नौर और कुल्लू में दो-दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज दर्ज किए गए। जिला लाहौल-स्पीति में एक भी नया मामला नहीं है। इसके अलावा 47 लोगों ने कोरोना को मात दी है। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन दो से ढाई हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इन्हें पांच हजार तक करने को कहा है।
विज्ञापन