{"_id":"5e6666a28ebc3ec5535e8f72","slug":"coronavirus-virus-dharamshala-cricket-match-india-vs-south-africa-south-africa-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला क्रिकेट मैच: किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे अफ्रीकी क्रिकेटर, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला क्रिकेट मैच: किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे अफ्रीकी क्रिकेटर, ये है वजह
Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस के चलते दक्षिण अफ्रीका टीम के क्रिकेटर भारतीय खिलाड़ियों सहित किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे। इंग्लैंड के बाद अफ्रीकी टीम ने अब भारत के खिलाफ होने वाली एक दिवसीय सीरीज में इस फैसले को जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ऐसे में 12 मार्च को धर्मशाला में होने वाले डे-नाइट मुकाबले में अफ्रीकी क्रिकेटर भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे। दूसरी ओर कोरोना वायरस के चलते हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने एहतियातन 10 थर्मल सेंसर थर्मोमीटर खरीदें हैं, जिसका जरूरत आने पर प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक थर्मल सेंसर थर्मोमीटर से दर्शकों की जांच करने का निर्णय एचपीसीए ने नहीं लिया है। बताया जा रहा है कि कोरोना प्रभावित देश से आए विदेशी और भारतीय दर्शक मैच देखने आएंगे, तो उनकी जांच थर्मल सेंसर थर्मोमीटर से की जाएगी।
विज्ञापन
विदेशी दर्शक से गेट पर उसके ट्रेबल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी ली जा सकती है। एचपीसीए की स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन डॉ. आरएस राणा ने कहा कि कोरोनावायरस के चलते 10 थर्मल सेंसर थर्मोमीटर मैच के लिए मंगवाए हैं। जरूरत पड़ने पर दर्शकों की जांच थर्मल सेंसर थर्मोमीटर से की जा सकती है।