{"_id":"5ffc79537bf6ef1431337c6f","slug":"coronavirus-vaccine-last-dry-run-in-himachal-completed-vaccination-from-january-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: हिमाचल में अंतिम ड्राई रन पूरा, 16 जनवरी से टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Vaccine: हिमाचल में अंतिम ड्राई रन पूरा, 16 जनवरी से टीकाकरण
Mon, 11 Jan 2021 09:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल)
- फोटो : PTI
हिमाचल प्रदेश में कोविड वैक्सीन की तैयारियों को लेकर सोमवार को प्रदेश भर में 700 केंद्रों पर अंतिम ड्राई रन किया गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ ड्राई रन दोपहर 1:00 बजे तक चला। हर सेंटर में 25-25 लोगों पर ट्रायल किया गया। इससे पहले भी 1 और 7 जनवरी को ड्राई रन हो चुका है। प्रदेश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 1.35 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। प्रदेश भर में 350 सेंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेंटर में हर दिन 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
एक शीशी से 10 लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
हिमाचल में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन पहुंच जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभी करनाल से हिमाचल के लिए वैक्सीन भेजी जानी प्रस्तावित हुई है। एक वायल में 10 डोज होंगे। एक-एक कर 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। यह वैक्सीन हवाई मार्ग से हिमाचल आएगी, ताकि समय रहते वैक्सीन पहुंचाई जा सके। 16 जनवरी को डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी, वेक्सीनेटर सेंटर में पहुंच जाएंगे। हिमाचल के 350 कोविड वैक्सीन सेंटर में 5 हजार अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन