फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus vaccine: 93 000 doses of covishieldapproved, will reach Himachal in two days

कोविशील्ड की 93 हजार डोज मंजूर, दो दिन में हिमाचल पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन

Tue, 12 Jan 2021 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccine: 93 000 doses of covishieldapproved, will reach Himachal in two days
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

हिमाचल प्रदेश के लिए प्रथम चरण में सीरम इंस्टीट्यूट में बन रहे ऑक्सफोर्ड के टीके 'कोविशील्ड' की 93 हजार डोज मंजूर की गई हैं। दो से तीन दिन के भीतर हवाई मार्ग से वैक्सीन पहुंचेगी। हेलीकॉप्टर अनाडेल में उतरेगा, जहां से 12 वातानुकूलित एंबुलेंसों से वैक्सीन 46 सेंटरों तक पहुंचाई जाएगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि सबसे पहले यह टीका 41 हजार डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को स्वेच्छा पर लगेगा।

विज्ञापन


पहला टीका लगने के 28 दिन बाद दूसरा टीका लगेगा। पहले चरण का टीकाकरण अभियान 10 दिन चलेगा। 46 सेंटरों में यह वैक्सीन लगाई जाएगी। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेजों में वेब टेक्नोलॉजी सेंटर होंगे, इन पर पीएमओ की नजर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीका लगाने वाले कोरोना वॉरियर्स से बात भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को प्रदेश के लिए डेढ़ लाख डोज का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन केंद्र ने पहले चरण के लिए 93 हजार डोज ही मंजूर की। इसमें 10 फीसदी वैक्सीन खराब होने की भी आशंका है। 
विज्ञापन


लाभार्थी को दूसरी डोज सुरक्षित रखेंगे
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक लांच साइट के लिए वैक्सीन के 10 प्रतिशत अपव्यय के साथ संभावित वैक्सीन आवंटन की गणना होगी। एक बार खोली वैक्सीन की शीशी का उपयोग चार घंटे के भीतर करना होगा। वर्तमान आवंटन में लाभार्थी के लिए दूसरी डोज सुरक्षित रहेगी। राज्य ने लाभार्थियों के अनुसार एडी सिरिंज पर्याप्त मात्रा में प्राप्त की है और उन्हें जिलों को वितरित कर दिया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 0.5 मिलीलीटर एडी सिरिंजों का अतिरिक्त भंडारण राज्य वैक्सीन स्टोर परिमहल शिमला तथा क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर मंडी और धर्मशाला में किया गया है। वैक्सीन 3 डिग्री तापमान में स्टोर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में राज्य में प्रथम पंक्ति के योद्धाओं को 93 हजार खुराकें दी जाएंगी। इसमें राज्य, केंद्र सरकार और सशस्त्र बलों के स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण को प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय संचालन समिति, सचिव स्वास्थ्य की अध्यक्षता में राज्य टास्क फोर्स, जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स और खंड स्तर पर उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में खंड टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य वैक्सीनेशन स्टोर शिमला में स्थापित किया गया है, जबकि धर्मशाला और मंडी में क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 12 जिलों में जिला वैक्सीन स्टोर स्थापित किए गए हैं। चिकित्सा महाविद्यालयों, खंड स्तर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी 371 स्टोर बनाए गए हैं।

इन केंद्रों में लगेगी कोरोना वैक्सीन

  • मंडी : नेरचौक मेडिकल कॉलेज, जोनल अस्पताल मंडी, सीएचसी करसोग, सीएचसी सुंदरनगर, सीएचसी सरकाघाट और जोगिंद्रनगर। 
  • लाहौल-स्पीति : आरएच केलांग और सीएचसी काजा। 
  • चंबा : चंबा मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद अस्पताल, एचडब्ल्यूसी चनेड़ और सीएचसी चुवाड़ी।
  • किन्नौर : आरएच रिकांगपिओ, सीएचसी भावानगर। 
  • बिलासपुर : आरएच बिलासपुर, सीएचसी घुमारवीं, सीएचसी झंडूता और सीएचसी मारर्कंडेय
  • शिमला : आईजीएमसी शिमला, सीएचसी रोहड़ू, रामपुर अस्पताल, सीएचसी ठियोग, केएनएच शिमला, डीडीयू शिमला और प्राइवेट अस्पताल तेनजिंन।
  • सोलन : आरएच सोलन, एमएमयू सोलन (प्राइवेट) और सीएसची नालागढ़।
  • कुल्ल : आरएच कुल्लू और सीएचसी मनाली। 
  • ऊना : आरएच ऊना, सीएचसी अंब, सीएचसी गगरेट, हरोली और थानाकलां।
  • सिरमौर : सीएचसी पावंटा साहिब और नाहन मेडिकल कॉलेज। 
  • कांगड़ा : सीएचसी पालमपुर, ज्वालामुखी, शाहपूर, नूरपुर, सीएचसी कांगड़ा और टांडा मेडिकल कॉलेज। 
  • हमीरपुर : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, सीएचसी नादौन और सीएचसी बड़सर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed