{"_id":"601180098ebc3e08bb6153d8","slug":"coronavirus-vaccination-second-phase-vaccination-will-start-after-one-and-a-half-months-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccination: हिमाचल में डेढ़ माह बाद शुरू होगा दूसरे चरण का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Vaccination: हिमाचल में डेढ़ माह बाद शुरू होगा दूसरे चरण का टीकाकरण
Thu, 28 Jan 2021 10:26 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
हिमाचल में दूसरे चरण का वैक्सीनेशन प्रोग्राम डेढ़ माह बाद शुरू होगा। पहले प्रथम चरण का अभियान 2 फरवरी से शुरू होना था, लेकिन लक्ष्य से कम स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगने पर दूसरा चरण आगे खिसक गया है। पहले चरण में जिन कर्मचारियों को वैक्सीन लगी है, उन्हें 28 दिन बाद दूसरा टीका भी लगना है। प्रदेश में दूसरे चरण के लिए वैक्सीनेशन लगवाने वालों को रजिस्टेशन करने का कार्य चला हुआ है।
विज्ञापन
जैसे ही पहले चरण की वैक्सीनेशन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, उसके बाद दूसरे चरण का वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 70 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। अभी तक हिमाचल को दो चरणों में कोविड वैक्सीन की डोज मिली है। जोकि पहले चरण में लगने वाले हेल्थ केयर वर्करों के लिए काफी है। अभी तक हिमाचल को 176, 500 डोज मिल चुकी है। इनमें से अभी तक हिमाचल में 13562 हेल्थ केयर वर्करों को ये वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
वैक्सीन पूरी तरह से सेफ, लोगों अफवाह पर न जाएं
वैक्सीन के बाद हल्का रियेक्शन होना आम है। लेकिन ये सभी को नहीं होता। हेल्थ केयर वर्कर सबसे पहले ये टीका लगवा रहे हैं। करीब 70 फीसदी हेल्थ केयर वर्कर ये टीका लगवा रहे हैं। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव
विज्ञापन