{"_id":"62e94e524fd89c61c968bed9","slug":"coronavirus-update-of-himachal-pradesh-today-02-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 834 नए पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 834 नए पॉजिटिव मरीज
Tue, 02 Aug 2022 09:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Aug 2022 09:49 PM IST
सार
834 नए कोरोना संक्रमितों के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5402 पहुंच गया है। अस्पताल में 95 कोरोना संक्रमित भर्ती है। यह सभी डॉक्टरों की निगरानी में है। मंगलवार को 6147 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जिला शिमला में 66 वर्षीय और जिला कांगड़ा के 57 वर्षीय संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। 834 नए कोरोना संक्रमितों के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5402 पहुंच गया है। अस्पताल में 95 कोरोना संक्रमित भर्ती है। यह सभी डॉक्टरों की निगरानी में है। मंगलवार को 6147 लोगों के सैंपल लिए गए। हिमाचल में सप्ताह के भीतर नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर 60 साल से कम उम्र के हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोग अपनी ही लापरवाही से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सरकार की ओर से सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य करने के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अब प्रदेश सरकार इसमें सख्ती करने जा रही है। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उसे जुर्माना लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले को कैबिनेट में लाया जा रहा है।
विज्ञापन