फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus Update himachal pradesh today 19 august 2022

CoronaVirus Update: हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 114 नए पॉजिटिव मरीज

Fri, 19 Aug 2022 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Aug 2022 08:24 PM IST
सार

प्रदेश में शुक्रवार को शिमला में 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 114 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
CoronaVirus Update himachal pradesh today 19 august 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को शिमला में 80 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, प्रदेश में 114 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 2,037 हो गई है। 59 कोरोना संक्रमित अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 4,335 लोगों के सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


नौ स्कूली बच्चों समेत 45 को कोरोना
जिला कांगड़ा में शुक्रवार को नौ स्कूली बच्चों सहित  45 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चढ़ियार और पपरोला में ये स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में 45 लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ 125 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव मामले 493 रह गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ ने कोरोना रोधी वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और सैनिटेशन पर उचित ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन


शिमला में 19 नए मामले 
शिमला जिले में लगातार दूसरे दिन एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना के अलावा यह बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। वहीं शुक्रवार को कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि अधिकांश मरीज ऐसी स्थिति में अस्पताल आ रहे हैं जब उन्हें सांस की समस्या अधिक हो जाती है। बताया कि मरीज समय रहते अस्पताल आए जिससे कि उनकी हालत गंभीर न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed