{"_id":"62aa013e3ddaf02dd01c2bf1","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-today-15-june-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Update Himachal: हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 40 नए पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus Update Himachal: हिमाचल में एक कोरोना संक्रमित की मौत, 40 नए पॉजिटिव मरीज
Wed, 15 Jun 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:27 PM IST
सार
प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 172 पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चंबा जिले के 85 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। बुधवार को प्रदेश में 40 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 172 पहुंच गया है। प्रदेश सरकार ने जिला उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 65 कोरोना एक्टिव हैं। जिला शिमला में 31 हमीरपुर 22, सोलन 20, मंडी में 12 बिलासपुर छह, सिरमौर पांच, लाहौल-स्पीति और चंबा में तीन-तीन, किन्नौर और ऊना में दो-दो और जिला कुल्लू में एक एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन