फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus Update himachal pradesh today 09 august 2022

CoronaVirus Update: हिमाचल में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, 360 नए पॉजिटिव मरीज

Tue, 09 Aug 2022 08:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Aug 2022 08:08 PM IST
सार

हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर 12 लोगों की मौत हो चुकी है।  938 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। प्रदेश में अब 4,338 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
CoronaVirus Update himachal pradesh today 09 august 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इनमें जिला कांगड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति, मंडी में 56 वर्षीय और सिरमौर में 80 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। अस्पतालों में 93 मरीज भर्ती हैं। ये सभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। हिमाचल में एक सप्ताह के भीतर 12 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में मंगलवार को 2,244 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 360 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 938 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। प्रदेश में अब 4,338 सक्रिय मामले हैं। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 920 मरीज हैं। मंडी में 662, शिमला 717, हमीरपुर 445, बिलासपुर 316, ऊना 265, चंबा 272, सोलन 206, सिरमौर 203, कुल्लू 196, किन्नौर 96 और लाहौल-स्पीति में 40 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन


शिमला जिले में कोरोना के 133 नए मामले
जिला शिमला में मंगलवार को कोरोना के 133 नए मामले आए हैं। जिले में अब तक 38,964 मामले आ चुके हैं। इसके अलावा 37,521 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं और 722 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


कांगड़ा जिले में 61 नए मामले
 जिला कांगड़ा में अब तक 1258 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 61 नए मामले सामने आए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में रोजाना करीब 1500 के करीब लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। जिले में मंगलवार को 278 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राहत की खबर यह है कि एक्टिव मामले घटकर 920 रह गए हैं। सीएमओ ने कहा कि पिछले कुछ समय में कोरोना के गंभीर रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मई महीने में केवल दो, जून में आठ और जुलाई माह में 45 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में अब तक 19 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इनमें से अधिकतर मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं नहीं ली है। सीएमओ ने कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते में संक्रमण दर भी बढ़कर 13.1 फीसदी हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच सीएमओ ने कोरोना रोधी वैक्सीन की सभी डोज लेने के साथ-साथ मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और सैनिटेशन पर उचित ध्यान देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed