फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus update Himachal pradesh today 05 july 2022

CoronaVirus Himachal: लाहौल में 30 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव, स्कूल को 12 जुलाई तक किया बंद

Tue, 05 Jul 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jul 2022 10:12 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में कोरोना के 36 मामले सामने आए हैं, जिनमें 30 विद्यार्थी और छह शिक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
CoronaVirus update Himachal pradesh today 05 july 2022
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में कोरोना के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी होने लगी है। लोग तेजी से कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। जो लोग वायरस की चपेट में हैं, उनमें अधिकतर स्कूली विद्यार्थी शामिल हैं। लाहौल-स्पीति में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में कोरोना के 36 मामले सामने आए हैं, जिनमें 30 विद्यार्थी और छह शिक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।  एक साथ 30 से अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस आने पर स्कूल को एहतियातन 12 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉ. रणजीत वैद्य ने कहा कि लाहौल-स्पीति में मंगलवार को 145 सैंपल लिए गए थे, जिनमें 39 सैंपल की रिपार्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिससे सक्रिय मामलों का आंकड़ा 53 पहुंच गया है। उन्होंने जिला वासियों से नियमों का पालन करने की अपील की है। 

विज्ञापन


 जिला कुल्लू में भी मंगलवार को कोरोना के 10 नए मामले आए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुट्टी में दूसरे दिन भी पांच विद्यार्थी पॉजिटिव निकले हैं। बता दें कि इस विद्यालय की 11वीं कक्षा के पांच विद्यार्थी और एक शिक्षक संक्रमण की चपेट में आए थे। इनके संपर्क में आए 37 विद्यार्थियों और शिक्षकों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें पांच विद्यार्थियों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। फिलहाल स्कूल को बंद नहीं किया गया है, कक्षाएं पूर्व की भांति जारी रहेंगी। गौर रहें कि जिला कुल्लू में कोरोना मरीजों की संख्या 30 से बढ़कर 39 हो गई है।  इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि लोग सावधानी बरते और वैक्सीन लगवाएं। 
विज्ञापन


किस जिले में कितने नए मामले
 जिला शिमला में मंगलवार को कोरोना के 23 नए मामले आए। एकाएक मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 91 पहुंच गई है। इसके अलावा सात मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 35,956 मामले आ चुके हैं। इसमें 35144 ठीक हो गए हैं। 717 मरीजों की बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, कांगड़ा जिले में मंगलवार को फरवरी महीने के बाद एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा 66 मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।  चंबा जिले में 10 वर्षीय बच्ची सहित 19 नए मामले सामने आए। हमीरपुर 15, जिला किन्नौर 12 और सिरमौर में भी 12 नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed