{"_id":"6425b1c7a88b6efb0c09c5c3","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-124-new-covid19-positive-patients-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल में 124 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, सक्रिय मामले 798 पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल में 124 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, सक्रिय मामले 798 पहुंचे
Thu, 30 Mar 2023 09:30 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Mar 2023 09:30 PM IST
सार
प्रदेश में 124 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गुरुवार को कोरोना के लिए 2,191 नमूने जांचे गए। गुरुवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 124 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गुरुवार को कोरोना के लिए 2,191 नमूने जांचे गए। गुरुवार को किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अवकाश के कारण सैंपलिंग गत दिन की अपेक्षा कम रही। प्रदेश भर में कुल 81 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन
पांच कोरोना संक्रमितों को अस्पतालों में दाखिल किया गया। एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब कुल 798 कोरोना सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी केंद्र सरकार से मांगी एक लाख बूस्टर डोज नहीं पहुंच पाई हैं।
विज्ञापन