फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: Three more patients recovered in Himachal, now seven active cases

Coronavirus: हिमाचल में तीन और मरीज हुए ठीक, अब सात सक्रिय केस

Thu, 30 Apr 2020 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Three more patients recovered in Himachal, now seven active cases
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल का कांगड़ा जिला भी गुरुवार को कोरोना मुक्त हो गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती जिले के अनूही गांव के संक्रमित युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। यहीं पर भर्ती चंबा के भी युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। दोनों शुक्रवार को डिस्चार्ज होने के बाद छेब में 14 दिन क्वारंटीन होंगे। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उधर हमीरपुर के भोटा में भर्ती ऊना के युवक की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। शुक्रवार को उसे भी डिस्चार्ज कर क्वारंटीन किया जाएगा। 

विज्ञापन


हमीरपुर के एक अन्य महिला और पुरुष की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब 24 घंटे बाद दूसरी रिपोर्ट भी अगर निगेटिव आई तो इन्हें भी छुट्टी देकर क्वारंटीन किया जाएगा। हिमाचल में अब एक्टिव केस सात रह गए हैं। प्रदेश में 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनमें से 28 स्वस्थ हो गए हैं। गुरुग्राम में उपचाराधीन मरीज भी स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उधर दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे कोरोना पॉजिटिव मंडी जिले के दोनों युवक भी ठीक होने के बाद क्वारंटीन अवधि पूरी कर घर चले गए हैं। गुरुवार को कुल 361 संदिग्धों के सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 359 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि दो की रिपोर्ट आनी बाकी है। राज्य में अब तक 11693 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 6067 ने 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर ली है। कोरोना को लेकर राज्य में 6133 लोगों की जांच की गई जिनमें से 6091 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed