फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: these four markets of mandi district himachal closed till Sunday

कोरोना: मंडी जिले के ये चार बाजार रविवार तक बंद, कारोबारियों ने खुद लिया लॉकडाउन का फैसला

Mon, 27 Jul 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jul 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: these four markets of mandi district himachal closed till Sunday
मंडी का बाजार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी जिले के सराज और नाचन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कारोबारियों ने खुद ही लॉकडाउन लगा दिया है। चैलचौक, जंजैहली, बगस्याड़, गोहर के कारोबारियों ने दवा की दुकानों को छोड़ रविवार तक सभी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। सोमवार को दुकानें बंद रहीं। वहीं मंगलवार से लेकर रविवार तक चैलचौक सब्जी मंडी भी बंद रहेगी। जबकि लंबाथाच में चौदह दिन बंद का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


खुले में घूमने से रोका तो पीट दिए उपप्रधान
 कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहे चचेरे भाइयों को खुलेआम गांव में घूमने के लिए रोकना उपप्रधान और उसके भाई को महंगा पड़ गया। घूमने से रोकने वालों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उपप्रधान रोशन लाल अपने भाई महेंद्र के साथ सोमवार सुबह उसके घर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें रविवार देर रात पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के ताऊ के लड़के मिले। तीनों रविवार को पॉजिटिव व्यक्ति के साथ घूमते हुए देखे गए थे।
विज्ञापन


उपप्रधान ने कहा कि वह कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, इसलिए वह घर पर रहें। उपप्रधान के ऐसा कहते ही उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और रॉड के साथ पीटना शुरू कर दिया। जब उपप्रधान के भाई बीच-बचाव को आया तो उसके साथ भी मारपीट की। ग्रामीण उन्हें रोकने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की कोशिश की। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed