{"_id":"611fb5278ebc3e7a012f97c7","slug":"coronavirus-spreading-through-weddings-not-tourists-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम बोले- पर्यटकों नहीं, शादियों से फैल रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम बोले- पर्यटकों नहीं, शादियों से फैल रहा कोरोना
Fri, 20 Aug 2021 07:29 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:29 PM IST
सार
सीएम जयराम ने कहा कि प्रदेश में 93 फीसदी लोगों को पहली वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार 24 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में जनसभाओं पर रोक लगाने पर फैसला ले सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के चलते नहीं, बल्कि शादी समारोहों में जुट रही भीड़ के कारण कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे क्षेत्रों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं, जहां सैलानी जाते ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो शादियों का दौर चला, उससे कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। सराज की एक पंचायत में 49 मामले सामने आए हैं। इसका कारण शादी में भारी भीड़ उमड़ना था। जिला चंबा में भी इसी कारण मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बंदिशें बढ़ाने के भी संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 93 फीसदी लोगों को पहली वैक्सीन लग चुकी है। कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार 24 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में जनसभाओं पर रोक लगाने पर फैसला ले सकती है। यह बैठक साढ़े 10 बजे पीटरहॉफ में होगी। सरकार प्रदेश में और बंदिशें लगाए जाने पर विचार कर रही है। हालांकि, शुक्रवार को सरकार ने 30 तक स्कूल बंद करने का फैसला ले लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैबिनेट मेें प्रस्तुति दी जानी है।
विज्ञापन