फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: Schools in Himachal will remain closed for may 31, holidays in colleges till June 10

हिमाचल: 31 मई तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेजों में 10 जून तक छुट्टियां देने की तैयारी

Mon, 11 May 2020 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Schools in Himachal will remain closed for may 31, holidays in colleges till June 10
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई शिक्षा विभाग की बैठक में बड़े फैसले लिए गए हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिमाचल के सरकारी और निजी स्कूलों को अभी खोलने का सरकार जोखिम नहीं उठाना चाहती है। ऐसे में स्कूलों को 31 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


कॉलेजों में 25 मई से होने वाली छुट्टियों को 18 मई से 10 जून तक देने का विचार है। इन छुट्टियों के समाप्त होते ही कॉलेजों में परीक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने 17 मई को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद शैक्षणिक गतिविधियां शुरू करने के लिए एक्जिट प्लान तैयार कर लिया है। 13 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर मंत्रिमंडल की बैठक में पेश करने के लिए एक्जिट प्लान का प्रस्ताव तैयार किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभी  स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। 31 मई तक स्कूल बंद रखने की योजना है। सार्वजनिक परिवहन शुरू होने के बाद स्कूलों को जून में चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। हालांकि, स्कूलों में पढ़ाई शुरू करने के लिए आगामी दिनों में पूरा प्लान तैयार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों की फीस कम करने का कैबिनेट में जाएगा मामला

प्रदेश के निजी स्कूलों की फीस कम करने के मामले पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा होगी। अभिभावकों के सुझाव आने के बाद अब निजी स्कूलों ने भी सरकार को अपना मांगपत्र सौंपा है। प्रदेश के कुछ निजी स्कूलों ने सरकार को अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देकर फीस कम नहीं करने की मांग की है। सभी पक्षों के सुझाव और आपत्तियां आने के चलते अब शिक्षा विभाग ने दोबारा से इस बाबत मंथन शुरू कर दिया है।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में विस्तृत प्रस्ताव लाने को कहा है। निजी स्कूलों ने भी अपने स्टाफ को वेतन देना है। इस वैश्विक महामारी के दौर में किसी भी वर्ग पर बहुत अधिक आर्थिक बोझ न पड़े। इन सभी चीजों पर विचार करने के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निजी स्कूल भी कई तरह के हैं। कुछ स्कूलों में फीस सामान्य है जबकि कुछ में फीस अधिक है। ऐसे में सभी पक्षों को ध्यान में रख कर योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed